राज्य स्तरीय पैरा तैराकी स्पर्धा : रतलाम के अब्दुल ने ग्वालियर में जीता स्वर्ण पदक

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित 21वीं राज्य स्तरीय पैरा तैराकी स्पर्धा ग्वालियर में संपन्न हुई। रतलाम के अब्दुल कादिर ने 100 मीटर व 50 मीटर बटरफ्लाई एवं 100 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीतकर मध्य प्रदेश टीम में अपना स्थान बनाकर रतलाम जिले का नाम गौरवान्वित किया।

IMG 20220319 WA0199

जिला तैराकी संघ के सचिव राजा राठौर ने बताया कि स्पर्धा ग्वालियर के महारानी लक्ष्मीबाई शारीरिक प्रशिक्षण संस्थान में हुई। जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अनुज शर्मा ने बताया कि रतलाम जिले में तरणताल शुरू नहीं होने के बावजूद अब्दुल कादिर ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता एवं राष्ट्रीय स्पर्धा जो कि 24 मार्च से उदयपुर में प्रारंभ होने वाली है की तैयारी अभी ग्वालियर में रहकर करना पड़ रही है। अब्दुल कादिर की स्वर्णिम सफलता पर क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं शहर विधायक चेतन काश्यप, जिला खेल संघ के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, तैराकी संघ के हुसैन इंदौरी, रवि पंवार, पुरवा पंवार, दिनेश राठौर, भूपेंद्र सिंह राठौर, देवराज यादव ने नन्हे तेराक अब्दुल को बधाई दी एवं राष्ट्रीय पैरा तैराकी स्पर्धा में पदक जीतने की कामना की।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!