28.9 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा : 10 वर्षीय वैदिक टाक ने जीता रजत पदक

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा में रतलाम के शूटर वैदिक टाक ने मात्र 10 साल की उम्र में रजत पदक प्राप्त किया।


इंदौर में आयोजित अंडर 14 पीप साइट एयर राइफल मैं वैदिक ने 372/ 400 अंक अर्जित कर रतलाम जिले का गौरव बढ़ाया। आयोजित स्पर्धा में उज्जैन संभाग से वैदिक टाक का चयन पूर्व में हुआ था। वैदिक टाक अपनी पढ़ाई के साथ ही प्रतिदिन योग, प्राणायाम व एक्सरसाइज 2 घंटे करते हैं। अपनी कोचिंग रतलाम डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के स्टेशन रोड स्थित रेंज पर करते हैं। नेशनल मेडलिस्ट व सेक्रेटरी उमंग पोरवाल व कोच मोहित राज सिंह सांखला ने बताया वैदिक ने मात्र 6 महीने की ट्रेनिंग में यह पदक हासिल किया। वैदिक के पिता गोविंद टाक केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय में कार्यरत हैं। वैदिक हिमालया इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययनरत हैं। इस उपलब्धि पर अभिभावक, स्कूल प्रबंधन व विधायक चेतन्य काश्यप ने हर्ष जताते हुए निरंतर उपलब्धियां प्राप्त करने का शुभ आशीष दिया।

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network