हड़कंप : जुआरियों-सटोरियों की धरपकड़, मोबाईल की निकाली जा रही कॉल डिटेल, संरक्षण देने वालों की फूली सांसे

Advertisements

खबर का असर

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वन्देमातरम् न्यूज।
शहर में गली-मोहल्ले से लेकर चौराहों पर बेख़ौफ संचालित जुए-सट्टे के खिलाफ एसपी अभिषेक तिवारी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी स्तर से शुरू हुई इस कवायद से अधीनस्थ अधिकारियों से लेकर थानों पर तैनात कर्मचारियों में हड़कंप व्याप्त है। कार्रवाई का दौर वर्तमान में ऐसे जुआरी-सटोरियों के खिलाफ जारी है जिसे वन्देमातरम् न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित कर जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित कराया था।

तत्कालीन एसपी गौरव तिवारी के तबादले के बाद शहर सहित अंचल में बेख़ौफ जुए-सट्टे की अवैध गतिविधियां संचालित होने लगी थी। पूरे मामले को लेकर रेलमंडल के मुख्यालय जंक्शन के वाहन स्टैंड से लेकर माणकचौक थाना, स्टेशन रोड थाना, दीनदयालनगर थाना एवं औधोगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित जुए-सट्टे के अड्डो के अलावा संचालनकर्ता बदमाशों की सूची वन्देमातरम् न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। सूची पर एसपी तिवारी ने अपने स्तर पर पड़ताल कर जानकारी संग्रहित करवाई। वस्तुस्थति पाने पर प्रारंभिक तौर पर शुरू हुई कार्रवाई से जुआरी-सटोरियों के अलावा उन्हें संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों की सांसें फूली हुई है। सूत्रों के अनुसार जुए-सट्टे संचालित करने वालों को हिरासत में लेकर उनके मोबाईल के आधार पर भी कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। इसके आधार पर संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इन्हें सरंक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

अलग से गठित टीम कर रही धरपकड़, थानों पर सूचना नहीं
एसपी द्वारा जुआरी-सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर संबंधित थाने के कर्मचारियों से काम नहीं लिया जा रहा है। सूत्रों की माने तो एसपी तिवारी को जाँच में यह जानकारी मिली है कि पूर्व में स्थानीय रहवासियों ने अपने स्तर पर जुए-सट्टे की संचालित गतिविधियों की थाना प्रभारी से लेकर बीट प्रभारी को भी सूचना दी थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने जुए-सट्टे संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हुए उल्टा शिकायतकर्ता की बदमाशों को जानकारी दी। नतीजतन बदमाशों ने सूचनाकर्ता रहवासियों को डराया-धमकाया। इससे आमजन में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर जमकर नाराजी भी देखने को मिल रही है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!