दिग्दर्शिका का विमोचन : विधायक काश्यप ने कहा भाजपा और सरकार के कार्यों का संग्रहण सराहनीय

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। 
भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग द्वारा मीडिया की सहूलियत के लिए दिग्दर्शिका का विमोचन समारोह पूर्वक किया। इसमें पार्टी के प्रदेश से जुड़े विशिष्ट लोगों की जानकारी समाहित करने के साथ कई महत्वपूर्ण जानकारियों को संग्रहित किया है, जिसका मीडिया साथियों को लाभ मिलेगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

समारोह में विधायक और भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने कहा कि मीडिया दिग्दर्शिका पत्रकार साथियों के लिए बहुउपयोगी होगी। दिग्दर्शिका को पार्टी ने सभी की जानकारी समाहित करके बनाई है। इसमें आपके जरूरत से जुड़ी हर जानकारी आसानी से मिल सकेगी। रतलाम में इसका विमोचन होना गर्व की बात है। भाजपा एक सुनियोजित योजनाबद्ध तरीके से चलने वाली पार्टी है और वहीं इस तरह के काम कर सकती है। प्रदेश में हर वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाएं इसका जीवंत प्रमाण है। विमोचन समारोह में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना, महापौर प्रहलाद पटेल, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के मीडिया विभाग द्वारा प्रकाशित उक्त दिग्दर्शिका में पत्रकारों के दैनिक जीवन में काम में आने वाली आवश्यक जानकारी के साथ प्रमुख नंबर समाहित किए गए है। पार्टी का उद्देश्य यह है कि यह दिग्दर्शिका सभी मीडियाकर्मियों के लिए उपयोगी हो। इसमें सरकार की प्रमुख योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी सक्सेना ने कहा कि भाजपा ने शुरुआत से ही मीडिया के साथ सहजता का व्यवहार रखा है। यह दिग्दर्शिका मीडिया के सहयोग के उद्देश्य से तैयार की गई है, जिसका पूरा लाभ पत्रकार साथियों को मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी त्रिपाठी ने किया। आभार सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने माना।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!