समर्पण ऐसा भी : समता भवन का निर्माण कर साधुमार्गी जैन संघ को किया समर्पित, कटारिया एवं गादिया परिवार की अनूठी सौगात

Advertisements
Advertisements

रतलाम , वंदेमातरम् न्यूज।
ऊंकाला रोड स्थित समता सीटी परिसर में भारत माता मंदिर के समीप नवीन समता भवन का लोकार्पण विधिवत कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। उक्त नवनिर्मित भवन धुलचन्द पन्नालाल कटारिया व केसरीमल सुजानमल गादिया की स्मृति में साधुमार्गी जैन संघ को समर्पित कर अनूठी पहल कायम की गई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की… जय-जयकार और नवकार महामंत्र के जाप के साथ हुई। इसके पश्चात अनोखीलाल कटारिया व महेन्द्र गादिया ने संघ अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया, मंत्री दशरथ बाफना , पूर्व गृह मंत्री व संघ के हिम्मत कोठारी, मदनलाल कटारिया, बाबूलाल सेठिया, चन्दन पिरोदिया, चन्दन छाजेड़, कपूर कोठारी, कांतिलाल छाजेड़, निर्मल मूणत, निर्मल लुनिया, अतुल बाफना आदि पदाधिकारियों का स्वागत कर लोकार्पित भवन समर्पित किया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दोनों परिवार का सम्मान, अतिथियों का स्वागत
सौगात मिलने के बाद कार्यक्रम में साधुमार्गी संघ महिला मंडल की चंद्रकांता पिरोदिया, जुली पिरोदिया, बहू मण्डल की राधिका बाफना, युवा संघ अध्यक्ष पंकज मूणत आदि ने दोनों परिवार का सम्मान किया। इस दौरान नेमचंद कोठारी परिवार की ओर से हिम्मत कोठारी, महेन्द्र कोठारी, ललित कोठारी, सुनील कोठारी द्वारा भी दोनों परिवार का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजित चेलावत, मंत्री कमल पिरोदिया, बदनावर से प्रेमचंद बोहरा, जावरा अध्यक्ष अभय भंडारी, बिरमावल अध्यक्ष श्रेणीक पीपाड़ा, खाचरोद से अनिल बरखेड़ा वाले दलौदा संघ अध्यक्ष, रावटी, इंदौर और जोधपुर संघ से सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में महापौर प्रहलाद पटेल, महेन्द्र कटारिया, विप्लव जैन, धर्मेन्द्र रांका, वर्धमान स्थानकवासी अध्यक्ष सुरेश कटारिया, श्री संघ देवसुर तपागच्छ अभय लुनिया, आराधना भवन अशोक लुनिया, त्रिस्तुतिक संघ राजेन्द्र लुनावत, ऋषभ देव केसरीमल पेड़ी अध्यक्ष राजेन्द्र खाबिया, दिगम्बर समाज से ओम अग्रवाल, धर्मदास श्री संघ, सौभाग्य नवयुवक मंडल रखब, चत्तर सुरेन्द्र गादिया तेरापंथ संघ अध्यक्ष दिलीप मांडोत, पार्षद यास्मीन शेरानी आदि का स्वागत किया। इस दौरान गणमान्य जन व समाजजन मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

KK Sharma
KK Sharmahttp://www.vandematramnews.com
वर्ष - 2005 से निरंतर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 17 वर्ष में सहारा समय, अग्निबाण, सिंघम टाइम्स, नवभारत, राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार पत्र और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज में संपादक की भूमिका का दायित्व। वर्तमान में रतलाम प्रेस क्लब में कार्यकारिणी सदस्य। Contact : +91-98270 82998 Email : kkant7382@gmail.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!