20.8 C
Ratlām

SUSPENDED : छात्रावास में अनाधिकृत व्यक्तियों को रोका, अधीक्षक पर हुई कार्रवाई

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम के बिरियाखेड़ी स्थित महाविद्यालयीन आदिवासी छात्रावास में छह व्यक्ति अनाधिकृत रूप से पाए जाने पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने छात्रावास अधीक्षक लीमजी गामड़ को निलंबित कर दिया है।

प्रभारी सहायक आयुक्त पारुल जैन ने बताया कि 21 अगस्त रात्रि में किए गए निरीक्षण के दौरान महाविद्यालयीन छात्रावास में छह व्यक्ति अनाधिकृत रूप से पाए गए जो छात्रावास के विद्यार्थी नहीं है। संदिग्ध आचरण के दृष्टिगत छात्रावास अधीक्षक को निलंबित किया गया है तथा उनके विरुद्ध आगामी जांच की कार्रवाई की जाएगी।

बता दे कि यह पहला मामला नहीं है जब इस तरह बाहरी व्यक्ति छात्रावासों में आंकर रुके है। कुछ दिनों पूर्व भी उत्कृष्ट स्कूल परिसर में बने आदिवासी विकास विभाग के एक छात्रवास में अनाधिकृत रूप से युवा मील थे जिनका वीडियो भी सामने आया था। लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर पाया। यहां अभाविप ने भी अनाधिकृत रूप से शासकीय छात्रवासों में लोगों के आने की शिकायत की थी।

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here