32.1 C
Ratlām
Wednesday, October 23, 2024

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव का निशाना : मोदी की बाढ़ में विपक्षी दल एक ही जगह फंस गए कुत्ते, बिल्ली और चूहे जैसे

– कन्या पूजन कर विजयवर्गीय ने ग्रामीण विधायक मकवाना के कार्यों को सराहा

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
ग्रामीण विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने केंद्र में गठबंधन करने वाले विपक्षी दलों की तुलना बाढ़ में एक ही जगह पर फस गए कुत्ते, बिल्ली और चूहे से की है। जो बाढ़ के डर से एक ही स्थान पर पनाह ले लेते हैं। विजयवर्गीय के विपक्ष पर निशाना साधने के बाद इसे अलग-अलग मायनों में देखा जा रहा है। सर्व प्रथम भाजपा के पित्र पुरुषों को माल्यार्पण की तत्पश्चात कन्या पूजन किया। इस दौरान ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।

IMG 20230806 102850

रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप कुमार मकवाना की तारीफ करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि पूरी ईमानदारी से रतलाम ग्रामीण में करोड़ों के काम किए हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में रतलाम ग्रामीण के रामपुर मोरवनी सिमलावदा खुर्द मलवासा सहित विभिन्न गांवों के सैकड़ों जयस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें मुस्लिम कार्यकर्ताओं सहित सेजावता की 20 महिलाएं भी शामिल थी। विजयवर्गीय ने कहा कि मुझे एक हेलीकॉप्टर के पायलट ने बताया कि गुजरात में बाढ़ के दौरान उन्होंने एक ऐसा नजारा देखा जहां एक ही स्थान पर एक दूसरे की जान के दुश्मन कुत्ते ,बिल्ली ,चूहे ,सांप और नेवले बाढ़ से बचने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी तरह विपक्षी दल भी देश में चल रही मोदी नाम की बाढ़ में बह जाने के डर से इकट्ठा हो रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं पर भी साधा निशाना
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय शनिवार को रतलाम जिले के दौरे पर थे, जहां पर वह सैलाना और रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। भाजपा महासचिव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। वही राम मंदिर निर्माण को लेकर कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि जो लोग भगवान राम के अस्तित्व को काल्पनिक बताते थे। उन्हें भी जनवरी में भगवान राम के भव्य मंदिर के शुभारंभ अवसर पर आकर अपने समस्त पाप धोने का मौका मिलने जा रहा है। विजयवर्गीय ने कहा बाहरी दुश्मनों से लड़ने के लिए भारतीय सेना है एवं आंतरिक दुश्मनों से लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है। भारत माता की जय नहीं बोलने वालों पर भी विजयवर्गीय ने जमकर निशाना साधा और कहा कि भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वाले लोगों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी हमेशा खड़ी रहेगी। केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए विजयवर्गीय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करने की नसीहत दी।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network