21.5 C
Ratlām

राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता : प्रदेश के 27 जिलों की टीम ले रही भाग, हो रहे रौचक मुकाबले

एक अच्छा खिलाड़ी वही है जो सभी परिस्थितियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करें – डीआरएम

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम कॉरपोरेशन एरिया बास्केटबॉल संगठन द्वारा रेलवे कॉलोनी स्थित सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट बास्केटबॉल खेल मैदान पर राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता (18 वर्ष) बालक एवं बालिका वर्ग आयोजित की गई। इसमे मध्यप्रदेश के 27 जिलों की 35 टीम में भाग ले रही है।

IMG 20231106 WA0047

एसोसिएशन अध्यक्ष सुशील अजमेरा, सचिव सुरेंद्र सिंह धिमन, प्रवक्ता राकेश पोरवाल ने बताया कि 8 नवंबर तक राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता रेलवे कॉलोनी स्थित सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट खेल मैदान पर हो रही है। इसमें देवास, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, मंदसौर, रतलाम, सागर, नीमच, झाबुआ जिले की टीमें भाग ले रही है। स्पर्धा का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन अधिकारी अजय बी ठाकुर, मेडिकल कॉलेज डीन जितेंद्र गुप्ता, इप्का अधिकारी दिनेश सियाल, डीसी ज्वेलर्स के विकास कटारिया के आतिथ्य में हुआ। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष सुशील अजमेरा, सचिव सुरेंद्र सिंह धीमन, उपाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, अब्दुल सलाम, अमित अय्यर, सबा खान, प्रकाश मिश्रा, गीता मर्दवाल, नीता इसरानी ,महेंद्र सिंह गौतम, उषा गुप्ता, विक्रम बाथव, राकेश शर्मा , राजे खान, सर्वेश माथुर आदि ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथि मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने कहा कि एक अच्छा खिलाड़ी वही है जो सभी परिस्थितियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करें देश का नाम रोशन करें। स्पर्धा के प्रारंभ में आतिशबाजी की गई तथा गुब्बारे उड़ाए गए। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहला मैच इंदौर कॉरपोरेशन तथा आरसीसी भोपाल टीम के मध्य खेला गया जिसमें इंदौर कॉरपोरेशन की टीम 40-11 से विजेता रही । स्पर्धा के निर्णायक संजय गुर्जर, शुभम दवे, देवेंद्र सिंह, अमित गुर्जर, अनामिका जोशी, रोहित कुमार व अमित तिवारी थे। आभार सुशील अजमेरा ने माना।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!