जमीन गिरवी रखने की बात पर बड़े भाई ने की थी छोटे भाई की हत्या

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
भांजगड़े के एक मामले में जमीन गिरवी रखने की बात पर बड़े भाई ने छोटे भाई की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।
जिले के सरवन पुलिस थाना अनुसार 9 जुलाई 2021 की रात 8 बजे कालीबाई की सूचना पर ईश्वर पिता फूल जी राणा उम्र 30 वर्ष निवासी इंद्रावलखुर्द का शव बरामद कर मर्ग कायम कर जांच की जा रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में विभिन्न बिंदुओं पर एकत्र साक्ष्य में मृतक के बड़े भाई ऐलम पिता फुलजी निवासी इंद्रावलखुर्द के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने का प्रकरण दर्ज किया। आरोपी ऐलम को हिरासत में लेने के बाद की गई पूछताछ में बताया गया कि मृतक ईश्वर ने बड़े भाई को उसकी जमीन गिरवी रखने का दबाव बनाया था। इस दौरान आरोपी ऐलम ने ईश्वर से कहा कि पहले भी तू घर की जमीन गिरवी रख चूका है, यह जमीन भी रख देगा तो क्या खाएंगे। इस बात पर 9 जुलाई की रात पहले दोनों के बीच विवाद हुआ और ऐलम ने ईश्वर के सर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। चूंकि दोनों नशे में थे तो ऐलम अपने घर चला गया और ईश्वर कम्बल ओढ़कर सो गया और रात में सोने के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी। टीआई शिवा निनामा ने बताया कि आरोपी ऐलम को गुरुवार को गिरफ्तार किया है, उसे 6 अगस्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!