Ratlam : RSS के अग्रणी स्वयंसेवक स्व. लल्ला जी जौहरी की जन्म शताब्दी मनाई जाएगी 4 मई को 

- रतलाम में भव्य समारोह, वरिष्ठ प्रचारकों की उपस्थिति; 1942 की पहली शाखा से जुड़ा रहा जीवन

The RSS in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के रतलाम (Ratlam) जिले के प्रथम पीढ़ी के स्वयंसेवकों में शामिल स्वर्गीय श्री कृष्ण कुमार जौहरी ‘लल्ला जी’ की जन्म शताब्दी 4 मई 2026 को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। जौहरी परिवार द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारकों सहित अनेक गणमान्यजन शामिल होंगे।

स्व. लल्ला जी जौहरी का जन्म 4 मई 1926 को हुआ था और वे उन शुरुआती स्वयंसेवकों में रहे, जिन्होंने संघ कार्य के प्रारंभिक दौर में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन की नींव को मजबूत किया। उनके समर्पित और सेवाभावी जीवन को स्मरण करते हुए यह विशेष आयोजन किया जा रहा है।

संघ कार्य की शुरुआत से रहा जुड़ाव

20260502 184722

रतलाम (Ratlam) जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की गतिविधियों का प्रारंभ जुलाई 1942 में हुआ था। उस समय धार निवासी श्री हीरालाल शर्मा ने स्टेशन रोड स्थित महाराष्ट्र समाज के पास पहली शाखा शुरू की थी। स्व. लल्ला जी उसी प्रथम शाखा के स्वयंसेवक रहे और प्रारंभ से ही संघ के कार्यों में सक्रिय योगदान देते रहे।

सेवा, समर्पण और विचारों को नमन

जन्म शताब्दी समारोह के माध्यम से उनके सामाजिक, वैचारिक और संगठनात्मक योगदान को याद किया जाएगा। कार्यक्रम में उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों का भी उल्लेख होगा, जो नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेंगे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!