Sailana : एक और चोरी का खुलासा, सेंधमारी भी कबूली

-जंगल में जमीन में दबाकर रखा था चोरी का माल, पुलिस रिमांड में सामने आई यह वारदात

Theft Case Solved in Sailana

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। ज्वेलर्स दुकान चोरी मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों ने पूछताछ के दौरान एक और चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों ने सैलाना (Sailana) की कीर्ति विहार कॉलोनी स्थित एक सूने मकान में चोरी करने की बात स्वीकार की। इस वारदात में करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद चोरी किए गए थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। बाद में दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

जनवरी में सूने मकान को बनाया था निशाना

जानकारी के अनुसार, कीर्ति विहार कॉलोनी निवासी निलेश गुर्जर के घर में 18 और 19 जनवरी की दरमियानी रात चोरी हुई थी। उस दौरान मकान सूना था, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे जेवरात और नकदी चोरी कर ली। चोरी के बाद बदमाश घर का सामान बिखेरकर फरार हो गए। घटना का पता अगले दिन सुबह मकान मालिक को लगा, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

सोने-चांदी के जेवर समेत नकदी हुई थी चोरी

इस चोरी की वारदात में करीब 7 ग्राम सोने के जेवर, लगभग 450 ग्राम चांदी के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद चोरी हुए थे। मामले की जांच पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी।

जंगल में जमीन में दबाकर रखा था चोरी का माल

पुलिस ने ज्वेलर्स दुकान चोरी मामले में पकड़े गए आरोपी आनंद गुर्जर पिता सुंदरलाल गुर्जर और उसके साथी विकास उर्फ फरीद पिता मोहम्मद हुसैन से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी का माल करिया के जंगल में जमीन में गाड़कर छिपाना बताया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वहां से चोरी का सामान बरामद किया, जिसमें चांदी का कंदोरा, पायल, सोने की नथ, कानों की बालियां और चांदी के सिक्के शामिल हैं।

अदालत में पेशी के बाद भेजे गए जेल

तीन दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!