20.8 C
Ratlām

दो सप्ताह में होना था रिलीव, 25 दिन बीत गए, आदेश का नहीं हुआ पालन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
रतलाम जिले की जनपदों की ग्राम पंचायतों के सचिवों के ट्रांसफर हुए 25 दिन होने को आ गए, इसके बावजूद अभी तक इन्हें रिलीव नहीं किया गया। जबकि ट्रांसफर ऑर्डर में  स्पष्ट निर्देश थे कि दो सप्ताह में इन्हें कार्यमुक्त किया जाना है।
मालूम हो कि 6 अगस्त 21 को ट्रांसफर आर्डर जारी हुए थे। दो सूची अलग – अलग जारी हुई थी। जिले की सभी जनपदों की ग्राम पंचायतों में से कुल 41 सचिवों की ग्राम पंचायतें बदली गई। कुछ सचिवों को तो दूसरी जनपदों की ग्राम पंचायतों में भेजा गया था। सबसे ज्यादा फेरबदल रतलाम जनपद की ग्राम पंचायतों में किया गया। ट्रांसफर के जो आर्डर जारी हुए थे उसमे दो सप्ताह में स्थानांतरित अधिकारी, कर्मचारी को नवीन पद स्थापना के लिए कार्यमुक्त करने के आवश्यक निर्देश थे। निर्धारित अवधि में संबंधित कर्मचारी कार्य मुक्त नहीं होता है तो सक्षम अधिकारी द्वारा एकतरफा कार्यमुक्त करने के स्पष्ट निर्देश जिला पंचायत सीईओ मीनाक्षी सिंह के थे। लेकिन ट्रांसफर हुए 2 सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है उसके बावजूद भी अभी तक सचिव पुरानी ग्राम पंचायतों में ही जमे हुए हैं। सचिवों की माने तो वह भी खुद रिलीव आदेश का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में पुरानी ग्राम पंचायतों में काम को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विभागीय अधिकारी जनपदों से रिलीव होने की बात कह रहे है। इधर जो पूर्व में सूची जारी हुई है उसमें कुछ संशोधन होकर नई सूची जारी होने की बात भी सामने आ रही है, लेकिन इस बारे में भी कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। जनपद पंचायत कार्यालय रतलाम सीईओ रामपालसिंह करजरे ने बताया प्रक्रिया जारी है। शीघ्र रिलीव किया जाएगा।
एक नजर इधर
जनपद     सचिव स्थानान्तरण
रतलाम      22
जावरा       09
सैलाना      05
पिपलौदा   02
बाजना      02
आलोट     01


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!