हीरक जयंती : फेडरेशन ऑफ मेडिकल एवं सेल्स रिप्रजेंटिव यूनियन ऑफ इंडिया का जत्था पहुंचा रतलाम, यूनिट कार्यालय से निकाली वाहन रैली

Advertisements
Advertisements

– जिला औषधि संघ अध्यक्ष छजलानी ने कार्यक्रम को किया संबोधित

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
फेडरेशन ऑफ मेडिकल एवं सेल्स रिप्रजेंटिव यूनियन ऑफ इंडिया हीरक जयंती वर्ष पर देश में श्रृंखलाबद्ध तरीके से जत्था निकाल रहा है। इसी कड़ी में जत्था विभिन्न जिले से होते हुए रतलाम पहुंचा। इसका स्वागत कर यूनिट कार्यालय में कार्यक्रम अयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि जिला औषधि संघ अध्यक्ष जय छजलानी थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मुख्य अतिथि छजलानी ने संबोधित कर कहा कि एमआर यूनियन द्वारा कई वर्षों से जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष कर रहे हैं। सामूहिक संघर्ष कर संवैधानिक अधिकार सुरक्षित रखने होंगे। सभा को सम्बोधित करते हुए प्रादेशिक उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि वर्तमान दौर में न्यूनतम वेतन, दवाई शून्य जीएसएसटी, जीवनरक्षक दवाओं के मूल्य नियंत्रित करने में केंद्र सरकार विफल रही है। इसी कारण दवा उद्योग मनमानी कर कीमतों में बेताहाशा वृद्धि कर आमजनता को लूट रही है। सभा के पश्चात एक वाहन रैली निकाली गई। रैली पावर हाउस से जीपीओ रोड, हॉस्पिटल रोड, दवा बाजार, दो बत्ती होते हुए एलआईसी आफिस पर सम्पन्न हुई। यहां पर रैली का स्वागत कॉमरेड प्रियेश शर्मा  आदि ने किया। रैली के दौरान दवा के दाम कम करो…, दवा पर शून्य प्रतिशत जीएसटी लागू करो…,  जैसे नारों से पूरा मार्ग गुंजायमान था। इस अवसर पर अभिषेक जैन, रसीद खान, संजय व्यास, निखिल मिश्रा, अविनाश पोरवाल, आनंद गरवाल सहित विभिन्न ट्रेड यूनियन के साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन किशोर कुमार ने किया। आभार सचिन तिवारी ने माना।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!