वाहन चोर सक्रिय : हर रोज औसतन एक दोपहिया वाहन हो रहा चोरी, गश्ती के दावे नाकाफी, सीसीटीवी में कैद आरोपियों का नहीं मिल रहा सुराग

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
शहर सहित अंचल में दोपहिया वाहन चोर गिरोह सक्रिय बना हुआ है। हर रोज औसतन एक दोपहिया वाहन चोरी की घटना ने पुलिस की गश्ती पर सवाल खड़े कर दिए। खास बात यह है कि दो दिन पूर्व औद्योगिक क्षेत्र थाने के समीप से मोटरसाइकिल चुराते हुए बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, इसके बाद भी पुलिस सुराग नहीं तलाश सकी।

सज्जनमिल गेट के सामने निवासी दीपक पिता जुगलकिशोर पंड्या ने औद्योगिक क्षेत्र थाने पर दो पहिया वाहन चोरी का आवेदन दिया है। पंड्या के घर के समीप लगे सीसीटीवी फूटेज में बदमाश दो पहिया वाहन क्रमांक एमपी-43 एमजे-9181 चुराकर ले जाता कैद हुआ। पंड्या ने बताया कि शातिर बदमाश पैदल-पैदल वाहन तक पहुंचा और चाबी लगाकर गाड़ी स्टार्ट कर फरार हो गया। मामले में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक आरोपी को नहीं तलाश सकी।

देखे : चोरी का सीसीटीवी वीडियो

9 माह पूर्व पकड़ा था वाहन चोर गिरोह
स्टेशन रोड पुलिस थाना ने 19 नवंबर-2021 को एक दो पहिया वाहन चोर गिरोह को गिरफ्तार किया था। चोरी की 30 मोटरसाइकिल बरामद कर पुलिस ने शिवगढ़ निवासी मास्टरमाइंड शुभम डामोर को गिरफ्तार किया था। मास्टरमाइंड शुभम डामोर हाथ में थैली लेकर घूमता था और सूनी जगह खड़े दोपहिया वाहन में मास्टर चाबी लगाकर रफूचक्कर हो जाता था। लगातार वाहन चोरी की वारदातों के बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र के आधार पर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया था। इस वाहन चोर के गिरफ्तार होने के बाद भी जिले में लगातार वाहन चोरी का सिलसिला बना हुआ है।

Related articles

हादसे में फिर गई जान : विद्युत कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, जयस और परिजन ने किया थाने का घेराव

पिपलौदा के बाद सैलाना क्षेत्र में घटनाचेतन्य मालवीयसैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।रतलाम जिले के सैलाना के ग्राम सलवानिया में परमिट...

धोखाधड़ी : गुरुभाई बन ऐंठ ली दस लाख से अधिक राशि, सीएम हेल्पलाइन और कलेक्टर को शिकायत के बाद पुलिस ने की FIR

- ठगी के शिकार पिछले एक वर्ष से काट रहे थे पुलिस के चक्कर रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश के रतलाम...

मामला रतलाम के बार में चाकूबाजी का : मुख्य आरोपी सौरभ बरगुंडा सहित 3 आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, 2 दिन का पुलिस रिमांड

- गाने की फरमाइश पूरी नहीं करने पर बदमाशों ने कर्मचारी को चाकू मार दिखाई थी रंगदारीरतलाम, वंदेमातरम्...

सुख, समृद्ध की कामना के साथ ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति : धर्म जागरण की दिशा में यह ज्ञानयज्ञ शहर को चेतन्य करेगा – स्वामी श्री...

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रवण की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब आपने सात दिवस तक कथा...
error: Content is protected by VandeMatram News