वेरे मजदूर संघ: मंडल मंत्री के लिए बढ़ने लगी दावेदारी

रतलाम, वंदे मातरम न्यूज।
वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंडल मंत्री की दो माह में सेवानिवृत्त को देखते इस पद के लिए दावेदारों की मशक्कत शुरू हो गई है। बल्कि मंडल स्तर पर दावेदारों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है।
मालूम हो कि एनएफआईआर से संबद्ध वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की 10 अगस्त को सीडब्ल्यूसी की बैठक है। इस दिन मजदूर संघ के नए महामंत्री के नाम को तय करने की कवायद होगी। पूर्व महामंत्री जेजी महुरकर के निधन के बाद इस अहम पद की पूर्ति की जाना है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष एम राघवैया व संगठन के अहम किरदार गुमानसिंह भी आएंगे। यह आयोजन इसलिए भी खास है कि रतलाम मंडल के नए मंडल मंत्री के नाम पर भी मंथन होगा।
नाराजी की आशंका
नए पदाधिकारी के चयन को लेकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय व मजदूर संघ कार्यालय में हलचल तेज हो गई है। मंडल मंत्री पद के लिए युवा लॉबी से भी प्रबल दावेदारी की जा रही है। लेकिन नाराजगी की आशंका के चलते मंडल स्तरीय संगठन अभी पद की प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह मौन है।
बढ़ने लगे मंडल मंत्री पद के दावेदार
महामंत्री पद के लिए बड़ोदरा से शरीफ पठान, मुंबई से अजय सिंह व भावनगर से आरजी काबर के नाम शामिल है। मगर मंडल मंत्री पद की दावेदारी में हर रोज नाम बढ़ने लगे है। इसमें रनिंग केटेगरी से प्रताप गिरी व डीजल शेड से अतुल राठौर, महू से कैलाश भारती के अलावा रतलाम से दीपक भारद्वाज, चंपालाल गड़वानी भी अपनी दावेदारी जता रहे है।

Related articles

हादसे में फिर गई जान : विद्युत कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, जयस और परिजन ने किया थाने का घेराव

पिपलौदा के बाद सैलाना क्षेत्र में घटनाचेतन्य मालवीयसैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।रतलाम जिले के सैलाना के ग्राम सलवानिया में परमिट...

धोखाधड़ी : गुरुभाई बन ऐंठ ली दस लाख से अधिक राशि, सीएम हेल्पलाइन और कलेक्टर को शिकायत के बाद पुलिस ने की FIR

- ठगी के शिकार पिछले एक वर्ष से काट रहे थे पुलिस के चक्कर रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्यप्रदेश के रतलाम...

मामला रतलाम के बार में चाकूबाजी का : मुख्य आरोपी सौरभ बरगुंडा सहित 3 आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, 2 दिन का पुलिस रिमांड

- गाने की फरमाइश पूरी नहीं करने पर बदमाशों ने कर्मचारी को चाकू मार दिखाई थी रंगदारीरतलाम, वंदेमातरम्...

सुख, समृद्ध की कामना के साथ ज्ञानयज्ञ की पूर्णाहुति : धर्म जागरण की दिशा में यह ज्ञानयज्ञ शहर को चेतन्य करेगा – स्वामी श्री...

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह श्रवण की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब आपने सात दिवस तक कथा...
error: Content is protected by VandeMatram News