बदमाशों का उत्पात : आखिर पुलिस के पास क्यों पहुंचे किसान, जिले में कहां पर हुआ नुकसान, पढ़े विस्तृत खबर

Advertisements
Advertisements

चेतन्य मालवीय
सैलाना, वंदेमातरम न्यूज।

नगर के जुनावास के समीप बीती रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने पाया कि बदमाशों ने 10 से ज्यादा विद्युत स्टार्टर के अलावा समीप की 2 डीपी को क्षतिग्रस्त कर दिया। उत्पात के दौरान बदमाशों ने विद्युत स्टार्टर कुएं में फेंके तो कुछ अपने साथ ले गए। बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किसान सैलाना थाने पहुंचे। गंभीर शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने जुनावास के करीब खेतों से किसानों के स्टार्टर क्षतिग्रस्त करते हुए कुएं एंव खेतो में फेंक गए और 3 स्टार्टर अपने साथ ले गए। इसी के साथ ही एक निजी विद्युत डीपी एंव शासकीय डीपी के तारों को काटकर अलग कर गए। वारदात के बाद जब किसान सोमवार सुबह खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने आसपास के किसानों को मोबाइल फोन से घटना की जानकारी दी। सभी किसान एकजुट होकर पुलिस थाने पर पहुंच लिखित हस्ताक्षरयुक्त शिकायत दर्ज करवाई है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मामले में क्या बोले थाना प्रभारी
पूरे मामले में किसानों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। प्रथम दृष्टिया घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपी जान पहचान वाले प्रतीत होते हैं। जांच के आधार पर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। – दीपक कुमार मंडलोई, टीआई – सैलाना थाना

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!