रतलाम में महिला की नृशंस हत्या : हथियार से हमला कर छत से फेंका

- पोती पर भी किया जानलेवा हमला, खेत में छिपकर बचाई जान

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले के रावटी थाना क्षेत्र के गांव भीमपुरा में एक महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। बुधवार देर रात बदमाशों ने पहले महिला के सिर पर हथियार से हमला किया और फिर छत से नीचे फेंक दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह सामने आई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रावटी क्षेत्र में लगातार हो रही गंभीर वारदात से स्पष्ट है कि यहां पर आमजन की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद नहीं है।

मृतका की पहचान नानी बाई (48) पति कैलाश भूरिया के रूप में हुई है। घटना बुधवार रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। महिला अपने पोते और पोतियों के साथ घर की छत पर सो रही थी। तभी अज्ञात दो हमलावर घर के गलियारे से छत पर पहुंचे और महिला पर हमला कर दिया। हमलावरों ने महिला की दाहिनी कनपटी पर धारदार हथियार से वार किया और इसके बाद उसे छत से नीचे फेंक दिया। गिरने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

10 साल की पोती पर भी हमला

घटना के दौरान बदमाशों ने साथ सो रही मृतका की 10 साल की पोती लक्ष्मी का भी गला दबाने की कोशिश की। हालांकि बच्ची किसी तरह वहां से निकलकर पास के खेत में छिप गई और उसकी जान बच गई।

सुबह सामने आई घटना की जानकारी

गुरुवार सुबह लक्ष्मी ने पास ही रहने वाली धन्नाबाई (मृतका की जेठानी) को पूरी घटना बताई। धन्नाबाई ने गांव के हरिनारायण को जानकारी दी, जिसके बाद सरपंच लालसिंह भूरिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि महिला का शव घर के नीचे पड़ा हुआ है।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची

सूचना मिलने पर रतलाम से एएसपी राकेश खाखा, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!