भाजपा पार्षद से कार्यकर्ता नाराज : विकास यात्रा को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया नोटंकी, सैलाना में जमकर हुआ हंगामा

Advertisements

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज।
नगर
में निकाली गई विकास यात्रा में जमकर हंगामा हुआ। हंगामा भाजपा पार्टी के कट्टर कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर-6 के पार्षद मुकेश पाटीदार के खिलाफ निष्क्रियता को लेकर किया। इस दौरान भाजपा पार्षद से नाराज कार्यकर्ताओं ने विकास यात्रा को नोटंकी यात्रा तक बता दिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

प्रदेश सरकार की विकास यात्रा सैलाना के वार्ड क्रमांक-6 में पहुंची थी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का यह कहना था की वार्ड से पूर्व में भी वर्तमान भाजपा पार्षद मुकेश पाटीदार की पत्नी को चुना था, किंतु कोई विकास कार्य वार्ड में नहीं हुए। अभी भी जगह जगह गंदगी के ढेर हैं नालियां जाम होने के साथ पूरे वार्ड में विकास को लेकर भाजपा पार्षद पाटीदार द्वारा पक्षपात किया जाता है। पार्षद खुद का वार्ड छोड़ कर अन्य वार्डो में जाकर अपनी भविष्य की राजनीति चमकाने को लेकर  राजनीति रोटियां सेक रहे है। मामला बढ़ता देख पूर्व मंडल अध्यक्ष एंव वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र जायसवाल ने हस्तक्षेप करते हुए नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाया।

Advertisements
Advertisements

अपनों ने ही लगा दिए ऐसे गंभीर आरोप
वार्डवासी एंव वरिष्ठ कार्यकर्ता शांतिलाल पाटीदार ने बताया की पार्षद एंव पार्षद पत्नी को जमीनी स्तर से कार्य करते हुए अच्छे वोटो से चुनाव जीताया था। पार्षद द्वारा विकास कार्यो में पक्षपात किया जा रहा है। मेरा एक मकान वार्ड 6 से सटे हुए वार्ड 3 में भी है जिसके मुख्य मार्ग पर एक किसान द्वारा जबरन अतिक्रमण कर गाय ढोर बाँध गंदगी फैलाई जाई रही इस वार्ड में भी उक्त पार्षद द्वारा किसान को अतिक्रमण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है।
भाजपा कार्यकर्ता मुकेश चौधरी ने बताया की मेरे घर के पास ही गंदगी का ढेर लगा हुआ गंदगी की दुर्घन्ध से जीना दुश्वार हो गया है। वार्ड पार्षद को कई बार अवगत करा दिया किन्तु कोई ध्यान नही दिया जा रहा पार्षद अपने वार्ड में कम दूसरे वार्डो में ज्यादा रुचि ले रहे है, जिससे यह स्थति निर्मित हो रही है।

जल्द हल हो जाएगी समस्या
यात्रा के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं एंव वार्डवासियों की नाराजगी गंदगी एंव सफाई को लेकर थी। नगर परिषद के स्वछता प्रभारी को निर्देशित किया है। जल्द समस्या हल हो जाएगी। – मुकेश पाटीदार, भाजपा पार्षद- वार्ड नंबर 6

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!