विश्व फिजियोथेरेपी दिवस : फिजियोथेरेपी के महत्व और पुनर्वास के बारे में जागरूकता जरूरी, सेमिनार में बोले वक्ता

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस : फिजियोथेरेपी के महत्व और पुनर्वास के बारे में जागरूकता जरूरी, सेमिनार में बोले वक्ता

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। आधुनिकता के इस दौर में नियमित दिनचर्या से दूर होकर अधिकांश युवा व्यस्त हैं। इस दौर में फिजियोथेरेपी एक कारगर और सुलभ साधन है, जिससे मनुष्य स्वस्थ और निरोगी रह सकता है। इसी उद्देश्य को लेकर रतलाम में वृहद स्तर पर सेमिनार आयोजित किया गया। 

IMG 20240909 WA0058

उक्त बात  डॉ. ईश्वर पाटीदार ने विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के उपलक्ष्य में प्रेस क्लब रतलाम में आयोजित सेमिनार में कही। सेमिनार में उज्ज्वला तोमर ने “शिशु रोगों में मनोविज्ञान की भूमिका” पर प्रमुखता से प्रकाश डाला। इसके अलावा  इरफान खान ने “फिजियोथेरेपी पर माता-पिता का दृष्टिकोण” विषय को सांझा किया। डॉ. ईश्वर पाटीदार ने दैनिक जीवन में सुधार” को लेकर “ओक्यूपेशनल थेरेपी की विशेषता को समझाया। डॉ. संध्या शर्मा  ने “विकलांग बच्चों के लिए सरकारी योजनाएं की जानकारी के साथ सुलभता को बढ़ावा किस प्रकार से दिया जाए, इसको लेकर अपने अनुभव को बिंदुवार समझाया। शशि कुमार ने सेमिनार में “विशेष शिक्षा को लेकर बताया कि आज के दौर में स्पैशल एजुकेशन का विशेष महत्व है। क्योंकि वर्तमान परिदृश्य पिछले एक दशक से परिवर्तित हो चुका है। डॉ. ईश्वर पाटीदार ने बताया कि फिजियोथेरेपी और पुनर्वास में बहु-विषयक दृष्टिकोण के बारे में शिक्षित और संवेदनशील बनाना था। साथ ही बेस्ट फिजियोथैरेपिस्ट के अवार्ड से डॉ वसुंधरा सिंह को सम्मानित किया गया।आयोजन एक प्रश्नोत्तर सत्र के साथ सेमिनार का समाप्त हुआ। इसके पूर्व वक्ताओं को ट्रॉफी प्रदान कर अभिनंदन किया गया। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!