Ratlam : सोते हुए युवक की नृशंस हत्या, परिवार पर भी जानलेवा हमला

- घर के बाहर खाट पर सो रहे युवक पर कुल्हाड़ी और तलवार से हमला

Youth murdered in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिले के शिवगढ़ क्षेत्र के खेरीयापाड़ा गांव में मंगलवार रात एक 35 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी और तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब युवक अपने घर के बाहर परिवार के साथ सो रहा था। हमले में उसे बचाने पहुंचे उसके माता-पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान मानसिंह मईड़ा (35) पुत्र ऊंकार मईड़ा के रूप में हुई है।

रात 11 बजे 8 से 10 लोगों ने बोला धावा

20260610 203404

जानकारी के अनुसार मानसिंह अपने पिता ऊंकार मईड़ा, मां मांगूबाई, पत्नी पायल और बच्चों के साथ घर के बाहर सो रहा था। रात करीब 11 बजे 8 से 10 हमलावर हथियारों से लैस होकर पहुंचे और मानसिंह पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए। जब माता-पिता बेटे को बचाने के लिए आगे आए तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही शिवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मानसिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके माता-पिता का इलाज जारी है।

हमले के बाद घर में तोड़फोड़ और आगजनी

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मृतक के घर में तोड़फोड़ की और आगजनी भी की। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई, जिसके चलते पुलिस बल तैनात किया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचाया गया, जहां पुलिस सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कराया गया।

महिला के गायब होने के विवाद से जुड़ा मामला

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पक्ष के जयसिंह मईड़ा की पत्नी 4 जून 2026 को घर से बिना बताए चली गई थी। 6 जून 2026 को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाद में जानकारी मिली कि मानसिंह के रिश्तेदार ओमप्रकाश उर्फ उमिया महिला को अपने साथ ले गया था। आरोप है कि ओमप्रकाश के मानसिंह के घर में छिपे होने की आशंका पर जयसिंह और उसके साथियों ने मंगलवार रात वहां पहुंचकर महिला के बारे में पूछताछ की। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और हिंसक रूप ले लिया।

पत्नी ने लगाए नामजद आरोप

मृतक की पत्नी पायल मईड़ा ने जयसिंह पुत्र कैलाश मईड़ा, राकेश और उनके साथ आए 8 से 10 लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी

रतलाम एएसपी विवेक कुमार लाल ने वंदेमातरम् न्यूज को बताया कि एक महिला अपने रिश्तेदार के साथ चली गई थी, जिसके चलते परिवार के भीतर विवाद हुआ। इसी विवाद में हमला हुआ और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!