24.5 C
Ratlām
Saturday, July 27, 2024

पूर्व मंत्री का फूंका पुतला : कोर्ट चौराहा पर युवाओं ने किया प्रदर्शन, पठान मूवी के समर्थन से नाराजगी

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
पठान मूवी के समर्थन को लेकर विवादों में घिरे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र पूर्व मंत्री जयवर्धन के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है। सोमवार को शहर के युवाओं ने पूर्व मंत्री जयवर्धन का कोर्ट चौराहा पर पुतला फूंका। इस दौरान युवाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री और उनके पुत्र की डीएनए जांच की भी मांग की है।

गौरतलब है कि पठान मूवी में अभिनेत्री के भगवा रंग की ड्रेस के बाद गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ट्वीट कर आपत्ति ले चुके हैं। मीडिया में मामला उछलने के बीच ही पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने मूवी का समर्थन कर दिया। पूर्व मंत्री जयवर्धन के खिलाफ रतलाम में सोशल मीडिया पर नाराजगी के बाद सोमवार को कोर्ट चौराहा पर बड़ी संख्या में युवा एकत्र हुए। प्रदर्शन में शामिल आशीष सोनी ने पूर्वमंत्री के समर्थन पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनका पुत्र जयवर्धन सिंह आए दिन हिन्दू धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। पिता और पुत्र दोनों को अपना डीएनए टेस्ट करवाना चाइए। इस दौरान विभिन्न संगठनों के युवा बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com
Latest news
Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Copyright Content by VM Media Network