18.9 C
Ratlām

लोकतंत्र पर्व में बाधा की कोशिश : नागालैंड से सीख दिलाने वाला शिक्षक सस्पेंड, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो

लोकतंत्र पर्व में बाधा की कोशिश : नागालैंड से सीख दिलाने वाला शिक्षक सस्पेंड, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो

– मतदान नहीं करने की अपील पर शिक्षक को कलेक्टर ने किया सस्पेंड

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले के ग्राम मेलघाटी प्राथमिक विद्यालय, संकुल शासकीय कन्या उमावि रावटी के शिक्षक मानसिंह देवदा को कलेक्टर राजेश बाथम ने सस्पेंड कर दिया है। उल्लेखनीय है कि शिक्षक द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर जनजाति समाज से लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान नहीं करने की अपील की गई है। वीडियो प्रसारित कर शिक्षक देवदा ने नागालैंड ने जनजाति समाज की एकता का उदाहरण देकर लोकतंत्र के पर्व में बाधा पहुंचाने की कोशिश की। 

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शासकीय सेवकों की सहभागिता से स्वीप कार्यक्रमों को संचालित कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए गतिविधियां संचालित की जा रही है। शिक्षक देवदा द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया गया है, उनका यह कृत्य गंभीर रूप से आपत्तिजनक होकर पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही तथा अनुशासनहीनता को दर्शाता है, स्पष्ट करता है कि वे शासकीय सेवा के प्रति कर्तव्य परायण नहीं है। अतः शिक्षक को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय सीएम राइस विद्यालय सैलाना अटैच किया गया है। बता दें कि पिछले कुछ समय से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में कुछ शासकीय सेवक भी जातीय राजनीति को बढ़ावा देने में जुटे हैं जो कि नियम विरुद्ध है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!