रतलाम में संयुक्त टीम की कार्रवाई : केमिकल से दूध बनाने की आशंका, डेलनपुर के समीप कारखाने पर छापा

Advertisements
Advertisements

– जिला और खाद्य विभाग के साथ पुलिस प्रशासन भी संयुक्त रूप से पहुंचा छापा मारने

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिला मुख्यालय के समीपस्थ डेलनपुर के करीब रविवार को जिला प्रशासन ने संयुक्त टीम बनाकर केमिकल से दूध बनाने की आशंका में छापमार कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान शहर एसडीएम अनिल भाना, खाद्य विभाग के अधिकारियों के अलावा सीएसपी अभिनव बारंगे और औद्योगिक क्षेत्र टीआई राजेंद्र वर्मा सहित पुलिस बल मौजूद रहा। टीम की मौके पर कार्रवाई के दौरान कलेक्टर राजेश बाथम भी पहुंचे और उन्होंने कारखाने का निरीक्षण कर कार्रवाई में शामिल खाद्य विभाग को मौके से लिए सैंपलों को जांच के लिए भेजने के निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रविवार को अवकाश के दिन कलेक्टर बाथम के निर्देश पर तत्काल संयुक्त टीम का गठन कर सैलाना रोड स्थित बालाजी टाउनशीप के पीछे कारखाने पर छापामार कार्रवाई के लिए भेजा गया। जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि उक्त कारखाने में बड़ी मात्रा में केमिकल से दूध बनाया जा रहा है। छापा मारने के दौरान टीम को मौके से डिटर्जेंट के खाली पैकेट भी मिले हैं। इधर श्री गणेश दूध भंडार (कारखाना) के संचालक राहुल पाटीदार ने चर्चा में बताया कि जो डिटर्जेंट के खाली पैकेट मिले हैं वह मशीनों की क्लीनिंग (सफाई) के लिए थे। करीब दो घंटे तक कारखाने पर चली छानबीन के दौरान खाद्य विभाग ने मौके से सैंपल एकत्र किए हैं। उक्त सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। कलेक्टर बाथम ने सूचना पर कार्रवाई के लिए भेजी टीम के बाद कारखाने का निरीक्षण पहुंचकर किया है। यहां पर कलेक्टर ने कारखाने में दूध पैकिंग की प्रक्रिया को समझने के साथ मशीने किस कार्य में उपयोग होती है उसकी जानकारी संचालक राहुल पाटीदार से ली।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कारखाने से दूध के लिए सैंपल

कलेक्टर के निर्देश पर मैं और अन्य विभाग के अधिकारी जांच के लिए पहुंचे थे। कारखाने में दूध में मिलाने वाला एक पाउडर भी मिला है। लेकिन यह पाउडर कौनसा है यह दूध के लिए सैंपलिंग की जांच रिपोर्ट पर स्पष्ट होगा। संभावना है कि एक से दो दिन के भीतर सैंपलिंग किए गए दूध की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो सकती है। इसके बाद भी मामले में कुछ कहा जा सकता है और कार्रवाई की जा सकती है। – अनिल भाना, शहर एसडीएम- रतलाम (मध्य प्रदेश)  

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!