नहीं डगमगाया ईमान : रतलाम के दो बुजुर्ग हम्मालों ने कायम की मिसाल, मुफलिसी में भी बोले मेहनत की बात कुछ और…

नहीं डगमगाया ईमान : रतलाम के दो बुजुर्ग हम्मलों ने कायम की मिसाल, मुफलिसी में भी बोले मेहनत की बात कुछ और...

Advertisements
Advertisements

– बैग में निकले थे साढ़े 12 लाख से अधिक राशि, एसपी ने किया सम्मानित

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रामलाल के साथ रतलाम एसपी ऑफिस पहुंचे भगवानसिंह के पैर में चप्पल तक नहीं थी। बिना चप्पल के ही वह एसपी ऑफिस पहुंचा। यह दोनों वह शख्स हैं, जिन्होंने बैग में मिले साढ़े 12 लाख रुपए से अधिक राशि लौटाकर अपनी ईमानदारी पेश की। पेशे से हम्माली कर मुफलिसी में दिन गुजारने वाली इन शख्सियत से वंदेमातरम् न्यूज ने चर्चा की। ईमानदार हम्मालों ने बताया कि बैग में इतने रुपए देख डर गए थे। पहले कभी इतने सारे नोट एक साथ नहीं देखे। पहली बार देखे। कांपने लग गए थे। थोड़ी देर के लिए मन में आया कि बैग लेकर चले जाए। क्योकि घर में 30 साल का विकलांग बेटा है। बीमारी का इलाज भी चल रहा है। तीन माह से मकान का किराया नहीं दिया। फिर बाद में सोचा कि मेहनत के पैसो की बात ही कुछ और है, तब हमने हमारे दुकान के सेठ को यह बैग दे दिया। फिर पुलिस को सौंप दिया।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

यह कहना था रतलाम के चांदनीचौक में लाखों रुपए से भरे बैग मिलने पर लौटाने वाले हम्माल रामलाल का। रामलाल के साथ भगवान सिंह भी हम्माली करता है। इन दोनों को रतलाम चांदनीचौक में बुधवार शाम एक बैग मिला था, जिसमें लाखों रुपए थे। दोनों हम्मालों ने अपनी ईमानदारी की मिशाल पेश कर रुपयों से भरे बैग को दुकान के सेठ को दे दिया। फिर पुलिस को सूचना कर बैग पुलिस को सौंप दिया। जब नोटों की गिनती हुई तो 12.53 लाख रुपए निकले। रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने हम्माल रामलाल नायक एवं भगवानसिंह को अपने कार्यालय में सम्मान किया। शाल, श्री फल एवं प्रशस्ति पत्र के साथ 1-1 हजार रुपए से पुरस्कृत किया। इस दौरान सीएसपी अभिनव बारंगे, थाना प्रभारी माणक चौक सुरेंद्र गडरिया, हेड कांस्टेबल योगेंद्र जादौन आदि उपस्थित रहे। जिसका नोटों से भरा बैग है वह रतलाम के टाटानगर का निवासी है। बताया जाता है कि वह प्रापर्टी का कामकाज करता है। एसपी ने बताया कि जो व्यक्ति हम्माली करके अपने परिवार का भरण पोषण कर लाखों रुपए का बैग रतलाम पुलिस को देता है वह बहुत बड़ी बात है। दोनों ईमानदारी की मिशाल पेश की है। रुपए जब्ती कर कोर्ट में पेश कर दिए है। जो व्यक्ति दावा कर रहा है वह कोर्ट में आवेदन लगाकर नियमानुसार प्रक्रिया अपनाए।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!