MP में हाई अलर्ट : NSA के तहत कलेक्टरों को मिली कार्रवाई की ताकत

MP में हाई अलर्ट : NSA के तहत कलेक्टरों को मिली कार्रवाई की ताकत

Advertisements
Advertisements

– सद्भाव बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को प्रदेश के मुखिया की सख्त चेतावनी

भोपाल, वंदेमातरम् न्यूज।  मध्य प्रदेश (MP) में सद्भाव बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सरकार ने प्रदेशभर (MP) में जिले की कमान संभालने वाले कलेक्टरों को अधिकार दिए हैं। वे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के अंतर्गत 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2024 तक ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई कर सकेंगे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
IMG 20240927 WA0012

मध्य प्रदेश (MP) गृह विभाग के अनुसार राज्य शासन के पास ऐसी रिपोर्ट है कि जिससे राज्य की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वालों पर कार्य करने के लिए सक्रिय रहने की संभावना है। राज्य (MP) के प्रत्येक जिले की स्थानीय सीमाओं के भीतर के क्षेत्रों में विद्यमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) 1980 के तहत अधिकृत किया है। उधर, एक अन्य अधिसूचना में गृह विभाग ने लू (तापघात) को स्थानीय आपदा में अधिसूचित किया गया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न ना हो

MP मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति होती है तो उसके कारकों पर प्रभावी (NSA) कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी पुलिस अधीक्षक अपने-अपने थाना क्षेत्र में झोन को मजबूत करें। साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी इससे जोड़ें। उन्होंने कहा कि थानों का युक्तियुक्तकरण करके उनकी सीमा भी निर्धारित की जाएगी। थानों का रिव्यू किया जाएगा, ताकि उनकी उपयोगिता एवं सार्थकता सिद्ध हो सके।

मक्सी में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर जिले के मक्सी में आपसी विवाद के बाद से हुई जनहानि पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने देर रात हुई घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही करने एवं घायलों के समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना में संलिप्त दोषियों की पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। MP में सौहार्द एवं शांति बनाए रखने के लिए हम कटिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर कमिश्नर और आईजी उज्जैन रेंज ने मक्सी का दौरा किया।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!