21 C
Ratlām

रतलाम में न्यू ईयर पर सख्ती : पुलिस घूमेगी सादी ड्रेस में, होटल-ढाबों पर नहीं परोसने देंगे शराब

रतलाम में न्यू ईयर पर सख्ती : पुलिस घूमेगी सादी ड्रेस में, होटल-ढाबों पर नहीं परोसने देंगे शराब

– बीती रात एसपी कुमार सहित थानों की पुलिस सड़कों पर आई, संदिग्धों की तलाशी 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। न्यू ईयर तक होने वाली हुड़दंग रोकने का रतलाम पुलिस ने प्लान बनाया है। इसमें साइबर पेट्रोलिंग शुरू की गई है। ‘अब तो हम शहर में करेंगे अपराध’ जैसी पोस्ट डालने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शहर से लेकर होटल व ढाबों में होने वाली हुड़दंग रोकने के लिए वहां शराब नहीं परोसने दी जाएगी। शराब परोसने वालों पर कार्रवाई होगी। बीती रात में रतलाम एसपी अमित कुमार सहित थानों का बल सड़कों पर उतरा। एसपी कुमार ने सड़‌कों पर चेकिंग कर रही पुलिस से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि चेकिंग लगातार की जाए और किसी भी संदिग्ध को छोड़ा नहीं जाए। शराब पीने वालों का अस्पताल में मेडिकल करवाएं।

एसपी अमित कुमार के अनुसार अब  हर थाना क्षेत्र में सादा ड्रेस में पुलिस की एक टीम घूमेगी। वहीं शाम 6 से रात 10 बजे तक खुद प्रतिशाम एसपी अमित कुमार भी सड़कों पर टीम के साथ उतरेंगे। रोज (शाम 7 से या 10 बजे तक शहर की सीमा पर नाकेबंदी की जाएगी। एसपी अमित कुमार ने बताया कि साइबर पेट्रोलिंग के लिए बाकायदा साइबर सेल की एक टीम लगाई गई है। इसमें लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सरकार, बाबा, रावण नाम से चलने वाली गैंग की साइबर ट्रेकिंग की जा रही है। तेज स्पीड से चलने वाले व तेज हॉर्न बजाने वाले गाड़ीवालों को पकड़ेंगे। रोड पर शराब पीने वाले और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रोबेशनर आईपीएस को औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र में लगाया है। 1 जनवरी तक रोज रात को जेल वाहन लेकर घूमेंगे और बिना काम देर रात बाजार में घूमते मिले तो जेल भेजा जाएगा।

थानों में करवाई गुंडों की परेड करवाई

रतलाम शहर के चारों थानों के गुंडों की परेड करवाई गई। स्टेशन रोड थाने के 10 और माणक चौक थाने के 10 गुंडों की परेड परिसर में ली गई। यहां स्टेशन रोड थाना टीआई स्वराज डाबी ने सभी गुंडों के कान पकड़वाए और बुलवाया कि अब हम अपराध नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने हिदायत दी कि यदि कोई अपराध किया तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र में 8 और डीडी नगर थाने में भी 9 गुंडों की परेड करवाई गई।

हथियार लेका घूमने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार

रतलाम में बढ़ती चाकूबाजी के चलते पुलिस तीन दिन से लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसमें 7 बदमाशों को हथियार लेकर घूमते हुए पकड़ा। डीडी नगर थाना पुलिस ने समोर उर्फ अयान (19) पिता शहजाद मार्बल खान निवासी राहीम नगर, अर्शिल पिता अब्दुल रशिद मेव निवासी मदीना कॉलोनी को तलवार के साथ पकड़ा। माणक चौक पुलिस ने जीतू मदंदा (22) पिता रमेशचंद्र महंगा निवासी बजरंग नगर व रितिक (24) पिता उदयसिंह मईड़ा निवासी बजरंग नगर को चाकू के साथ पकड़ा। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने रेहान (19) पिता जब्बार खान निवासी जूनी कलाल सेरी हरमाला रोड को चाकू, आईए थाना पुलिस ने लखन (25) पिता चरणदास धनंजय निवासी मीराकुटी गांधीनगर को चाकू लेकर घूमते पकड़ा। माणक चौक पुलिस ने अनिल राजा (27) पिता कालूराम बामनिया निवासी भगतपुरी को चाकू लेकर घूमते पकड़ा। सभी पर 25 आम्स एक्ट में कार्रवाई की है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!