रतलाम में साथी निकला लुटेरा : पैसों के लालच में बचपन के साथी ने दोस्तों से करवाई लूट

रतलाम में साथी निकला लुटेरा : पैसों के लालच में बचपन के साथी ने दोस्तों से करवाई लूट

Advertisements
Advertisements

– तीन दिन पूर्व शिवगढ़ में भाई-बहन की पहाड़ी पर सूर्योदय देखने गए किशोर के साथ वारदात का मामला

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।  जिले के शिवगढ़ में सूर्योदय देखने के बहाने बचपन का साथी अपने 2 साथियों को साथ लेकर गया। वहां अन्य साथियों को बुलाकर लूट की वारदात करवाई। खुद पर भी हमला करवाकर रुपए लूटवाए। पुलिस ने मामले को लगभग सुलझा लिया है, संभवत खुलासा आज यानी शनिवार दोपहर तक हो सकता है। एसपी अमित कुमार के अनुसार पुलिस ने मामला सुलझा लिया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

शास्त्री नगर निवासी कार्तिकेय राव (17) अपने 2 साथी अनीस कुमार (18) न्यू ग्लोबस कॉलोनी व सेकल सेन (18) निवासी रेलवे कॉलोनी के साथ 25 दिसंबर की सुबह सूर्योदय देखने एक्टिवा से शिवगढ़ गया था। वहां सुबह 5.15 बजे भाई-बहन की पहाड़ी पर पहले से बाइक लेकर 3 बदमाश खड़े थे। उन्होंने तीनों को पकड़ लिया। मारपीट कर कार्तिकेय के गले पर चाकू अड़ा दिया और लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश कार्तिकेय के मोबाइल के कवर में रखे 5 हजार रुपए, 17 ग्राम सोने का कड़ा, 6 ग्राम सोने की अंगूठी, चांदी का लॉकेट, अनीस से एक हजार रुपए और सेकल से चांदी की 10 ग्राम की चेन और 2 हजार रुपए लूटकर ले गए। तीनों बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। बदमाशों ने मोबाइल छीन कर दूर फेंक दिए थे। शिवगढ़ पुलिस ने कार्तिकेय की रिपोर्ट पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पुलिस ने शंका होने पर सख्ती से की पूछताछ

कार्तिकेय के साथ गए बचपन के साथी को पकड़ा और पूछताछ की। इसमें उसने कबूला कि कार्तिकय हमेशा सोने का कड़ा, अंगूठी पहनता था और नकद राशि अपने पास रखता था। इसलिए उसने अपने 3 साथियों के साथ लूट की योजना बनाई और कार्तिकेय को सूर्योदय दिखाने के बहाने शिवगढ़ की पहाड़ी पर ले गए। जहां पहले से मुंह पर कपड़ा बांधे उसके साथी खड़े थे। उसने दिखाने के लिए खुद के साथ भी लूट करवाई। पुलिस मुख्य आरोपी सहित उसके साथियों तक पहुंच गई है और लूटे हुए सामान को भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले का आज यानी शनिवार को खुलासा कर सकती है।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!