पुण्यतिथि पर नमन : भाजपा संगठन को गढ़ने में ठाकरे का असीम योगदान, बोले जिलाध्यक्ष उपाध्याय

पुण्यतिथि पर नमन : भाजपा संगठन को गढ़ने में ठाकरे का असीम योगदान, बोले जिलाध्यक्ष उपाध्याय

Advertisements
Advertisements

– कुशाभाऊ ठाकरे मण्डल ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल 

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरूष कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर पैलेस रोड़ स्थित जिला कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा संगठन को गढ़ने में ठाकरे जी का असीम योगदान रहा है। भाजपा सरकार उनके बताए मार्ग पर चलकर प्रदेश को आगे बढ़ा रही है। इसके अलावा कुशाभाऊ ठाकरे मण्डल ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पार्टी कार्यालय पर आयोजित श्रद्धा सुमन सभा में ठाकरे के चित्र पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, जिला सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, भाजयुमों जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, भगतसिंह भदौरिया, धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कुशाभाऊ ठाकरे मण्डल ने किया यह काम 

रतलाम के कुशाभाऊ ठाकरे मण्डल द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर कंबल वितरण किया गया। समाजसेवी एवं रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य रूमी कान्ट्रेक्टर के मुख्य आतिथ्य में पुष्पांजलि अर्पित कर जरुरतमंदो को कंबल वितरित किए गए। जरूरतमंद लोगों को 21 कंबल वितरित किए गए। पुण्यतिथी पर पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, मण्डल अध्यक्ष आदित्य डागा, महामंत्री राकेश परमार, भुपेन्द्र कावड़िया, विपिन श्रीमाल, नितेश सोनी, हार्दिक मेहता, अर्चित डागा के साथ कुशाभाऊ मण्डल के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!