21 C
Ratlām

रतलाम में रिश्वतखोर महिला सचिव को सजा :  मचून पंचायत सचिव शानू पुरोहित को 4 साल का सश्रम कारावास

रतलाम में रिश्वतखोर महिला सचिव को सजा :  मचून पंचायत सचिव शानू पुरोहित को 4 साल का सश्रम कारावास

– नामांतरण करने के लिए 10 हजार मांगे थे, 9 हजार रुपए पहले दे दिए थे

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। एक हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ाने वाली मचून की तत्कालीन पंचायत सचिव शानू पुरोहित (25) को कोर्ट ने 4 साल के सश्रम कारावास की सजा दी है। इस पर 2 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। सजा विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार लोक अभियोजक भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम आदित्य रावत ने सुनाई है।

जिला अभियोजन अधिकारी गोविंदप्रसाद घाटिया ने बताया कि 8 फरवरी 2019 को गोपाल पिता नंदराम पाटीदार निवासी मचून ने लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत की थी। इसमें बताया था कि मैंने मांगीलाल पाटीदार से 2.50 लाख रुपए में मकान खरीदा था। इसके पट्टे का नामांतरण करने के लिए मैंने पिपलौदा तहसील की ग्राम पंचायत मचून में आवेदन दिया था। यहां सचिव पुरोहित ने नामांतरण करने के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत की मांगी थी। इस पर मैंने उन्हें 9 हजार रुपए दे दिए थे और 1 हजार रुपए बाकी थे। लोकायुक्त ने सचिव पुरोहित और आवेदक गोपाल पाटीदार के बीच रिश्वत की बातचीत डिजिटल वाइस रिकॉर्डर से रिकॉर्ड करवाई।

रिश्वतखोर सचिव ने पर्स में रखे थे रुपए

रिश्वतखोर सचिव पुरोहित ने कहा कि मकान के नामांतरण के कागजात तैयार कर दिए हैं। तुम एक हजार रुपए लेकर 2-3 दिन में आना और मकान के पट्टे का नामांतरण ले जाना। 14 फरवरी को सचिव पुरोहित को पाटीदार ने 1 हजार रुपए की रिश्वत दी तो लोकायुक्त के निरीक्षक अंतिम पंवार ने ट्रेप कर लिया। पुरोहित ने रुपए लेडीज पर्स में रख लिए थे। लोकायुक्त ने बेग से 1 हजार रुपए (500 रुपए का एक नोट और 100-100 के 5 नोट) बरामद किए। सचिव पुरोहित के हाथ धुलवाए तो घोल लाल हो गया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!