वेयर हाउस मैनेजर सुसाइड केस :  फरार भाजपा नेताओं पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित

वेयर हाउस मैनेजर सुसाइड केस :  फरार भाजपा नेताओं पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। जिले के आलोट में सरकारी वेयर हाउस मैनेजर की आत्महत्या के मामले में लगातार हो रहे खुलासे के बाद अब पुलिस भी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सख्त हो गई है। रतलाम एसपी अमित कुमार ने दोनों आरोपी भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

14 दिसंबर को मध्यप्रदेश वेयर हाउस कार्पर्पोरेशन के आलोट शाखा प्रबंधक आरडी शर्मा ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके कमरे से मिले सुसाइड नोट के आधार पर आलोट थाना पुलिस ने ताल निवासी भाजपा नेता एवं वेयर हाउस संचालक मनोज काला और राजेश परमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। वहीं बुधवार को एक आरोपी के भाई ताल नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सुसाइड नोट के साथ ही कॉर्पोरेशन की प्रारंभिक जांच को ही गलत ठहराया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

वेयर हाउस मैनेजर सुसाइड 

बता दें कि आरडी शर्मा ने सुसाइड नोट में लिखा था, श्रीमान वेयर हाउस के संचालक मनोज काला S/O श्रीलाल, राजेश परमार S/O श्री मांगीलाल जी परमार संचालक कृष्णा एग्रो सर्विसेज ताल मेरी मृत्यु के जवाबदार हैं। एक वर्ष से मैं मानसिक रूप से परेशान हूं। इन्होंने गोदामों में जमा स्टॉक गायब कर दिया।’

भोपाल टीम भी दे चुकी नोटिस

भोपाल से आई राज्य स्तरीय मध्यप्रदेश वेयर हाउस एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन टीम ने प्रारंभिक जांच में दोनों नेताओं के गोदाम पर गेहूं समेत अन्य स्टॉक कम होने और उपज का रखरखाव सही से नहीं करने के लिए नोटिस जारी किया। गोदाम को ब्लैक लिस्टेड कर दिया। इस बीच बुधवार को आरोपी नेता राजेश परमार के भाई ताल नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार बचाव में सामने आए। उन्होंने आलोट में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया के सामने सुसाइड नोट और कॉर्पोरेशन की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट को गलत बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। 

सुसाइड नोट हैंडराइटिंग एक्सपर्ट को भेजा

मैनेजर के कमरे से मिला सुसाइड नोट को जांच के लिए हैंडराइटिंग एक्सपर्ट भोपाल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। – शंकरसिंह चौहान, थाना प्रभारी आलोट

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!