रतलाम राज्य का स्थापना दिवस : 2100 वीरांगना शस्त्र कला कौशल का करेंगी प्रदर्शन

रतलाम राज्य का स्थापना दिवस : 2100 वीरांगना शस्त्र कला कौशल का करेंगी प्रदर्शन

Advertisements
Advertisements

–  आज महिला शक्ति की महत्वपूर्ण बैठक, ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन बनेगा आकर्षण का केंद्र

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। बसंत पंचमी पर रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा इस वर्ष भी रतलाम राज्य का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजनों में नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर 2100 वीरांगना शक्ति शस्त्र कला के कौशल का प्रदर्शन करेगी। यह निर्णय रतलाम स्थापना महोत्सव समिति की बैठक में लिया गया। समिति संयोजक मुन्नालाल शर्मा की अध्यक्षता में बैठक में सर्वानुमति से रतलाम स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन को लेकर 4 जनवरी 2025 की दोपहर 2 बजे राजपूत समाज धर्मशाला में महिलाओं की बैठक रखी गई है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

समिति अध्यक्ष प्रवीण सोनी, सचिव मंगल लोढ़ा ने बताया महोत्सव की शुरुआत 1 फरवरी 2025 को रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी द्वारा स्थापित रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर शाम 7 बजे महाआरती व प्रसादी वितरण कर शुभारंभ किया जाएगा। 2 फरवरी 2025 को वीर विरांगना नारी शक्ति शस्त्र कला कौशल का प्रदर्शन दोपहर 2 बजे पोलोग्राउंड नेहरु स्टेडियम में होगा। 3 फरवरी को रतलाम स्थापना दिवस पर नगर निगम तिराहे पर स्थापित रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। मिठाई वितरण व आतिशबाजी कर रतलाम राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बैठक में समिति के यह थे शामिल

बैठक में प्रदीप उपाध्याय, प्रवीण सोनी, मंगल लोढ़ा, राजेंद्र अग्रवाल, अश्वनी शर्मा, अनुज शर्मा, राजेंद्र पाटीदार, सुशील सिलावट, विपल्प जैन, गौरव मूणत, अनिल कटारिया, रविंद्र पाटीदार, राकेश नाहर, गोपाल शर्मा, अभय काबरा, आदित्य डागा, राजेंद्र पाटीदार (आयुष्मान), गोपाल शर्मा (तार वाला), नरेंद्र श्रेष्ठ, मनीष रावल, डॉ. हितेश पाठक, सौरभ जैन, राकेश पीपाड़ा, सलजीत राजावत, धीरज प्रजापत आदि मौजूद थे।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!