रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मप्र. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा संघ के प्रांतीय आव्हान पर चल रही हड़ताल का सोमवार को 12वें दिन था। संयुक्त मोर्चा द्वारा अपनी मांगो को लेकर धरना स्थल गुलाबचक्र पर मटके फोड़ते हुए शासन प्रशासन से अपनी मांगो के निराकरण के लिए जमकर नारेबाजी की।
मालूम हो कि सयुंक्त मोर्चा की हड़ताल 22 जुलाई से चल रही है। हड़ताल में ग्रामीण विकास से जुड़े अलग- अलग विभागों के अधिकारियों के साथ ही ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक व अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं।
धरना स्थल पर जिलाध्यक्ष सुजीत मालवीय, ब्लॉक अध्यक्ष सुशील आर्य, भुपेन्द्रसिंह, कोमलसिंह पंवार, नरेशचन्द्र भाल, जयपाल ठाकुर, जेपी चौहान, भरतसिंह राठौर, मल्हार बक्षी, संजय शर्मा, शाकीर अली, गजेन्द्र निगम, विनोद शर्मा, जितेन्द्र मालवीय, मनोज बोराना, अर्चना भूरिया, पूजा प्रजापत, श्वेता मकवाना, लक्ष्मण खराड़ी सहित जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायतों के समस्त पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


