रतलाम में IPL की तर्ज पर होगा RCL: 14 टीमों ने 230 खिलाड़ी खरीदे, विजेता टीम को मिलेगा डेढ़ लाख का कैश प्राइज

रतलाम में IPL की तर्ज पर होगा RCL: 14 टीमों ने 230 खिलाड़ी खरीदे, विजेता टीम को मिलेगा डेढ़ लाख का कैश प्राइज

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर रतलाम क्रिकेट लीग (RCL) कुशाभाऊ ठाकरे ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रिकेट लीग में रतलाम जिले के क्रिकेटर को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच मिलेगा। आईपीएल की तरह इस लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों की नीलामी हुई।

IMG 20250123 WA0021

19 फरवरी 2025 से 9 मार्च 2025 तक चलने वाले इस लीग में कुल 46 मैच खेले जाएंगे। कुशाभाऊ ठाकरे ट्रॉफी RCL का यह दूसरा सीजन है। जिसमें 14 टीमें भाग ले रही है, सभी मुकाबले रतलाम के नेहरू स्टेडियम पर होंगे। आरसीएल में प्रथम पुरस्कार डेढ लाख रुपए व ट्रॉफी व सेकेंड पुरस्कार 75 हजार रुपए एवं ट्रॉफी दी जाएगी। हर एक मैच में मैन ऑफ दी मैच, मैन ऑफ दी सीरीज के इनाम भी दिए जाएंगे।

किक्रेट के खेल से जोड़ना उद्देश्य

रतलाम क्रिकेट लीग समिति के संयोजक विकास कोठारी व यतेंद्र भारद्वाज ने बताया कि पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशाभाऊ ट्रॉफी रतलाम क्रिकेट लीग (आरसीएल) का आयोजन किया जाता है। समिति के सरंक्षक महेंद्र कोठारी व प्रदीप उपाध्याय है। इस लीग के आयोजन का उद्देश्य न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। साथ ही रतलाम के युवाओं को क्रिकेट से खेल से जोड़ना है।

230 खिलाड़ियों को नीलामी हुई

टीमों के मालिकों ने 230 खिलाड़ियों की बोली लगाकर खिलाड़ी खरीदे। बड़ी संख्या में टीम मालिकों ने भाग लिया। खिलाड़ियों की नीलामी में टीम मालिकों ने खेल कौशल, प्रदर्शन और फिटनेस को प्राथमिकता दी। हर टीम में संतुलित बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर शामिल किए गए।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!