रतलाम एएसपी को राष्ट्रपति पदक : उत्कृष्ट सेवा के साथ मिला पुलिस मेरीटोरियस सेवा पदक, दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों होंगे पुरस्कृत

रतलाम एएसपी को राष्ट्रपति पदक : उत्कृष्ट सेवा के साथ मिला पुलिस मेरीटोरियस सेवा पदक, दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों होंगे पुरस्कृत

Advertisements
Advertisements

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम एएसपी राकेश खाखा राष्ट्रपति पदक (पुलिस मेरीटोरियस सेवा पदक) 2025 से सम्मानित होंगे। सम्मान 15 अगस्त 2025 को दिल्ली में होगा। राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक वर्ष 2022 से भी इन्हें सम्मानित किया है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

मध्य प्रदेश पुलिस में राज्य प्रशासनिक सेवा से 17 फरवरी 2000 को डीएसपी पद पर नियुक्त हुए राकेश खाखा वर्तमान में रतलाम एएसपी हैं। मूलत: बिलासपुर (बालाघाट) के निवासी एएसपी खाखा ने इंगलैंड और स्कॉटलैंड में उच्च शिक्षा प्राप्त की है। खाखा नक्सलाइट क्षेत्र बस्तर, बिलासपुर, ग्वालियर, दमोह, विदिशा, राजगढ़, बुरहानपुर एवं जबलपुर में डीएसपी के रूप में कार्य कर चुके हैं। डीएसपी रहने के दौरान कई अनसुलझे गंभीर एवं संपत्ति संबंधी अपराधों को सुलझाया है। 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रतलाम से पूर्व एएसपी के रूप में रेल इंदौर, होशंगाबाद, मंडला, टीकमगढ़ समेत प्रदेश की राजधानी भोपाल में सेवाएं दे चुके हैं। जिला रतलाम में पदस्थापना के दौरान खाखा वर्ष-2024 में नवरात्रि एवं त्योहारों में फैले सांप्रदायिक तनाव को दूर करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। इसके पूर्व लोकसभा चुनाव 2024 में पिपलौदा क्षेत्र में गांव के लोगों द्वारा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी के साथ अन्य विभाग के अधिकारियों को मौके से भगाने के मामले में साहस का परिचय देकर गांव में पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देकर चुनाव की प्रक्रिया निर्वघन संपन्न करवाई थी।

इसलिए मिला राष्ट्रपति पदक

एएसपी को पुलिस विभाग में 25 साल हो गए है। 25 साल के सर्विस कार्यकाल में उत्कृष्ट व साहस पूर्वक कार्य करना और किसी प्रकार का आरोप नहीं लगने पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाता है। इस पदक की घोषणा केंद्रीय गृहमंत्रालय द्वारा शनिवार को की गई। एएसपी खाखा की इस उपलब्धि पर रतलाम एसपी अमित कुमार समेत स्टॉफ ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी।

अब तक यह मिले अवार्ड

वर्ष 2025 में राष्ट्रपति पदक (पुलिस मेरीटोरियस सेवा पदक)

वर्ष 2022 में केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक

वर्ष 2021 में कर्मवीर योद्धा अवार्ड

वर्ष 2017 में सिंहस्थ ज्योति मेडल

वर्ष 2016 में केएफ रूस्तम अवार्ड

वर्ष 2015 में दुर्गम सेवा अवार्ड 

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!