24 C
Ratlām

वसंतोत्सव आज : रतलाम की धरा पर पहली बार 2100 मातृ शक्तियां आज करेंगी शस्त्र कला का प्रदर्शन

वसंतोत्सव आज : रतलाम की धरा पर पहली बार 2100 मातृ शक्तियां आज करेंगी शस्त्र कला का प्रदर्शन

नेहरू स्टेडियम में होने वाले भव्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री काश्यप होंगे मुख्य अतिथि

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। वसंत पंचमी का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। वसंत उत्सव के अवसर पर रतलाम में कई स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। रतलाम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नेहरू स्टेडियम में 2100 मातृ शक्तियां शस्त्र कला का प्रदर्शन करेंगी। उक्त आयोजन रविवार दोपहर 3.30 बजे नेहरू स्टेडियम में होगा। इसके पहले शनिवार को श्री रत्नेश्वर महादेव की महाआरती की गई।

वसंत पंचमी पर रतलाम राज्य की स्थापना हुई थी। नगर निगम और रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय कार्यक्रम किए जा रहे हैं। पहले दिन शनिवार की शाम को श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर महापौर प्रहलाद पटेल, पत्नी जानकी पटेल और नगर निगम सभापति मनीषा शर्मा के आतिथ्य में महाआरती हुई। इस । दौरान रतलाम स्थापना महोत्सव समिति संस्थापक व संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष प्रवीण सोनी, सचिव मंगल लोढ़ा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, रामबाबू शर्मा, गोपाल शर्मा, पवन सोमानी, महेंद्र मूणत, आयुषी जलज सांकला, गौरव त्रिपाठी, हितेश कामरेड, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मंदिर समिति के नवीन बैरागी, गट्ट गुर्जर, लोकेश, लालू सहित बड़ी संख्या में महाआरती मौजूद रहे।

नेहरू स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे होगा भव्य आयोजन

नेहरू स्टेडियम में 2100 मातृ शक्ति शस्त्र कला का प्रदर्शन करेंगी। इसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रहेंगे। सांसद अनिता नागरसिंह चौहान अध्यक्षता करेंगी। इसके अलावा मुख्य वक्ता धार से राष्ट्र सेविका समिति की बौद्धिक प्रमुख अमृता भावसार मौजूद रहेंगी। तीसरे दिन 3 फरवरी की सुबह 11 बजे रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंहजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। वहीं रत्नपुरी स्थापना उत्सव समिति 3 फरवरी को नगर निगम तिराहे पर स्थित महाराज रतनसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!