रतलाम : सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला दहन

रतलाम : सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला दहन

Advertisements
Advertisements

– गुर्जर समाज में आक्रोश, राणा सांगा के अपमान का विरोध

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के दादा राणा सांगा पर राज्यसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी करने और उन्हें गद्दार कहने पर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ गुर्जर समाज ने कड़ा विरोध जताया। समाज के युवा चार चक्की चौराहे पर एकत्र हुए और सपा सांसद का पुतला फूंका।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

पुतला दहन से पहले समाज के युवाओं ने ‘राणा सांगा अमर रहें’, ‘पन्नाधाय अमर रहें’ के जयकारे लगाए और दोनों महापुरुषों का स्मरण किया। इसके बाद सपा सांसद रामजीलाल सुमन, अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। गुर्जर समाज युवा इकाई के अध्यक्ष मुरलीधर गुर्जर ने कहा कि राणा सांगा को समाज अपना आदर्श मानता है। उन्होंने बताया कि राणा सांगा के चौथे पुत्र राणा उदय सिंह की धाय मां पन्नाधाय गुर्जर समाज से थीं और समाज उन्हें वीरांगना के रूप में सम्मान देता है। इसलिए राणा सांगा पर कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी गुर्जर समाज का भी अपमान है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

प्रदर्शन में ये लोग रहे शामिल

प्रदर्शन में मुरलीधर गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, पुष्पेंद्र गुर्जर, भीमा गुर्जर, केशव गुर्जर, प्रथमेश गुर्जर, भोला गुर्जर, मयंक गुर्जर, इंदर सिंह जमाई, मनोज सिंह सिसोदिया, गोपाल वर्मा, विजय ठाकुर, सुरेश सोलंकी, चिंटू सोलंकी समेत बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

क्या कहा था सांसद रामजीलाल सुमन ने

सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने 21 मार्च को राज्यसभा में कहा था, “भाजपा वालों का तकिया कलाम हो गया कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। फिर हिंदुओं में किसका डीएनए है? बाबर को कौन लाया? बाबर को भारत में इब्राहीम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था। मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम (हिंदू) गद्दार राणा सांगा की औलाद हो।” सांसद के इस बयान पर गुर्जर समाज ने कड़ी नाराजगी जताई और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Advertisements
Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!