रतलाम : तीन महीने बाद मिला लापता भाई, मानसिक असंतुलन के चलते रतलाम में भटका

रतलाम : तीन महीने बाद मिला लापता भाई, मानसिक असंतुलन के चलते रतलाम में भटका

Advertisements
Advertisements

गोवा काम के लिए निकला था युवक, ‘अपना घर आश्रम’ की मदद से परिवार से हुआ मिलन

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। करीब तीन महीने पहले काम के सिलसिले में गोवा जा रहे भिंड निवासी कमलेश जैन अचानक लापता हो गए थे। अब वह रतलाम में मानसिक असंतुलन की स्थिति में पाए गए और ‘अपना घर आश्रम’ की मदद से उनका परिवार उनसे फिर मिल सका।

मानसिक असंतुलन की स्थिति में कमलेश को दीपक तलोदिया ने देखा और सूचना देकर उन्हें ‘अपना घर आश्रम’ लाया गया। वहां मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. कपिल देव आर्य और डॉ. गौरव चित्तौड़ ने उनका इलाज किया। धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार आने पर काउंसलिंग के दौरान कमलेश ने अपने दोस्त प्रमोद शर्मा का मोबाइल नंबर बताया। इस जानकारी के आधार पर कमलेश के भाई अजय और अंकेश जैन भिंड से रतलाम पहुंचे। अजय जैन ने बताया कि कमलेश कपड़े सिलाई का कार्य करता है और चार महीने पहले गोवा काम से जा रहा था, तभी रास्ते में मानसिक स्थिति बिगड़ गई और वह रतलाम स्टेशन पर उतर गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया था। परिवार ने भिंड थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कमलेश की एक 9 वर्षीय बेटी भी है। अब परिजन उन्हें लेकर भिंड रवाना हो गए हैं। ‘अपना घर आश्रम’ ने एक बार फिर समाज के ऐसे बेसहारा लोगों को सहारा देने की मिसाल पेश की है। यदि किसी को इस प्रकार का कोई असहाय, बेसहारा व्यक्ति दिखाई दे, तो कृपया ‘अपना घर आश्रम’ के मोबाइल नंबर 6266600568 पर संपर्क करें।

Advertisements

Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!