23 C
Ratlām

रतलाम : स्टेडियम की दुर्दशा पर खेल संघों का विरोध, खेल मैदान को खेलों तक सीमित रखने की मांग

जिला खेल संघ ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री की 5 करोड़ की घोषणा को जल्द लागू करने की मांग

जिला खेल संघ ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री की 5 करोड़ की घोषणा को जल्द लागू करने की मांग

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। शहर के ऐतिहासिक नेहरू स्टेडियम की जर्जर स्थिति को लेकर जिला खेल संघों ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। शुक्रवार को जिला खेल संघ के प्रतिनिधिमंडल ने निगम कार्यालय पहुंचकर प्रभारी आयुक्त अनिल भाना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि स्टेडियम का शीघ्र अति शीघ्र सुधार किया जाए और भविष्य में इसका उपयोग केवल खेल गतिविधियों तक ही सीमित रखा जाए।

जिला खेल संघ के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि हाल ही में आयोजित एक बड़े गैर-खेल आयोजन के कारण स्टेडियम की हालत आज़ादी के बाद से अब तक की सबसे खराब स्थिति में पहुंच गई है। पिछले एक माह से सभी खेल गतिविधियां पूरी तरह बंद हैं, जिससे खिलाड़ियों के अभ्यास और तैयारियों पर गहरा असर पड़ा है। अगले माह शालेय खेलकूद प्रतियोगिता प्रस्तावित है, लेकिन मैदान की दुर्दशा के कारण आयोजन पर संकट मंडरा रहा है। अध्यक्ष शर्मा ने मांग की कि मुख्यमंत्री द्वारा नेहरू स्टेडियम के लिए घोषित 5 करोड़ रुपये की राशि का शीघ्र उपयोग कर स्टेडियम की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि भविष्य में स्टेडियम का उपयोग केवल खेलों तक सीमित रखा जाए, जिससे खिलाड़ियों को स्थायी रूप से प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए उपयुक्त माहौल मिल सके।  प्रभारी आयुक्त भाना ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि स्टेडियम की मरम्मत कार्य जारी है और इसमें और अधिक गति लाई जाएगी, जिससे मैदान को शीघ्र ही खेलने योग्य बनाया जा सके।

खेल संगठनों के यह पदाधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। जिनमें जिला कबड्डी संघ से आरसी तिवारी, तैराकी संघ से अनुज शर्मा और राजा राठौड़, वॉलीबॉल संघ से देवराज यादव, टेबल टेनिस संघ से अखिलेश गुप्ता, बास्केटबॉल संघ से देवेंद्र वाधवा, खो-खो संघ से हार्दिक कुरुवारा, कमलनयन व्यास, आशुतोष क्लब से राहुल श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह राठौर, नितिन राठौड़, मॉर्निंग स्टार से जूली शर्मा और जयपाल सिंह, हॉकी संघ से कृष्ण गोपाल तथा एथलेटिक्स संघ से प्रकाश पंवार शामिल थे।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!