रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। औद्योगिक निवेश की नींव रखने के लिए नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह के बाद अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुए समारोह के कारण नेहरू स्टेडियम में बड़ी मात्रा में मुहर्रम बिछाया गया था। उससे पानी निकासी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे मैदान पूरी तरह खराब हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उसी दौरान स्टेडियम के दुरुस्तीकरण हेतु 5 करोड़ रुपये की घोषणा की थी, लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी यह राशि प्राप्त नहीं हुई है।

रतलाम जिला खेल संघ ने शहर के एकमात्र खेल मैदान (नेहरू स्टेडियम) को केवल खेलकूद गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखने एवं अम्बेडकर खेल परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर नगर निगम के जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन रतलाम नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया तथा विपक्षी पार्षद दल और वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद यास्मीन शैरानी को सौंपा गया। रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल ने खिलाड़ियों की समस्या का जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।
अतिक्रमण और सुरक्षा की कमी से बढ़ी समस्या
रतलाम जिला खेल संघ के अश्विनी शर्मा ने बताया कि मैदान के चारों ओर अतिक्रमण तेजी से बढ़ा है। स्टेडियम मार्केट के व्यापारियों ने मैदान की ओर खिड़कियां बना ली हैं, जिससे खेलकूद गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो रही है। रात के समय सुरक्षा व्यवस्था न होने से असामाजिक तत्व मैदान में अपनी गतिविधियां करते हैं, जिससे खिलाड़ियों और आसपास के निवासियों में असुरक्षा का माहौल है।
खिलाड़ियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
खिलाड़ी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो खिलाड़ी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
ज्ञापन का वाचन अश्विनी शर्मा ने किया, इस अवसर पर अखिलेश गुप्ता, देवराज यादव, राहुल श्रीवास्तव, महेश शर्मा, बसंत मामा, दिनेश जैन, राकेश देसाई, निखिल मिश्र, राजेश हरीश, जयपाल सिंह सहित अनेक खिलाड़ी उपस्थित रहे।
खिलाड़ियों की मुख्य मांगें
1) शहर के एकमात्र खेल मैदान ( नेहरू स्टेडियम) को केवल खेलकूद गतिविधियों के लिए सुरक्षित घोषित किया जाए।
अम्बेडकर खेल परिसर को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
2) मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार मैदान के दुरुस्तीकरण हेतु स्वीकृत राशि शीघ्र जारी की जाए।
3) मैदान में रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था की जाए।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


