रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से जारी मेन ऑफ दी मंथ पुरस्कार की सूची में शामिल कर्मचारी स्वतंत्रता दिवस के सम्मान समारोह में पुरस्कृत होने के लिए बारी का इंतजार करते रहे। उन्हें राष्ट्रीय दिवस पर भी सम्मानित होने का मौका नही मिला। जबकि अन्य कई विभागों के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अब मेन ऑफ दी मंथ पुरस्कार के लिए चयनित कर्मचारी ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों को मामले दखल करने को राजी कर रहे है।
मालूम हो कि कोरोना काल के बावजूद रेलवे ने कुछ स्पेशल यात्री ट्रेनों का परिचालन किया। वहीं मालगाड़ियां भी धड़ल्ले से चलाई। रनिग के अलावा डीआरएम ऑफिस में कई कर्मचारियों ने कोरोना गाइडलाइन में मुताबिक दिन-रात ड्यूटी कर कर्तव्य का निर्वहन किया। उम्मीद थी कि बेहतर काम पर उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। फिलहाल स्वतंत्रता दिवस पर भी ऐसा नही होने से कर्मचारियों में निराशा है।
गणतंत्र दिवस से टालमटोल
कर्मचारियों का कहना है कि मेन ऑफ दी मंथ की टालमटोल 26 जनवरी 2021 गणतंत्र दिवस से 15 अगस्त 2021 बीतने तक जारी रही है। ऐसे चयनित करीब 30 कर्मचारी जिन्हें सम्मानित किए जाने की उम्मीद थी।
इसलिए की गई घोषणा
रेल प्रशासन ने प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभागवार चयनित श्रेष्ठ कर्मचारियों को मेन ऑफ दी मंथ अवॉर्ड देना शुरू किया। इसमे रनिंग के दौरान दुर्घटना टालने, किसी यात्री को बचाने, रेल संपत्ति की क्षति रोकने या ट्रेनों के निर्बाध परिचालन जैसे कामो पर दिया जाता है। इसी अवॉर्ड में कोरोनवीरों को भी शामिल किया गया।
37 कर्मचारियों का सम्मान
इधर, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम के प्रांगण मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक रतलाम विनीत गुप्ता द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया। झंडा फहराने के उपरांत मंडल सुरक्षा आयुक्त रमन कुमार की अगुआई में रेलवे सुरक्षा बल के परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे आलोक कंसल के संदेश का वाचन किया। मंडल रेल प्रबंधक गुप्ता द्वारा विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 कमचारियों को नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इनका कहना
कर्मचारियों को क्रमवार पुरस्कृत किया जाता है। इसमें चयनितों को प्राथमिकता से सम्मानित करते है। मेन ऑफ दी मंथ में कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। खेमराज मीणा, जनसंपर्क अधिकारी रेल मंडल रतलाम
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


