
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) जिला मुख्यालय स्थित बोधि इंटरनेशनल स्कूल ( Bodhi International School ) में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कक्षा आठ में पढ़ने वाला एक छात्र तीसरी मंजिल से कूदकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। छात्र के दोनों पैरों में फ्रैक्चर के साथ गंभीर चोटें आई हैं और सिर व चेहरे पर भी चोटें होने की पुष्टि की गई है।
जानकारी के मुताबिक, छात्र ने मोबाइल फोन पर एक रील बनाकर सेंड की थी। इसके अलावा वह शुक्रवार को मोबाइल स्कूल लेकर आया था, जिसे बोधि इंटरनेशनल स्कूल ( Bodhi International School ) स्टाफ ने जांच के दौरान देख लिया था। इसके बाद बोधि इंटरनेशनल स्कूल ( Bodhi International School ) प्रबंधन ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए उसके माता–पिता को बुलाया था। बातचीत के दौरान छात्र मानसिक रूप से तनावग्रस्त दिखाई दे रहा था। इसी दौरान अचानक वह नियंत्रण खो बैठा और आवेश में स्कूल के तीसरे माले पर चढ़कर कूद गया। गंभीर छात्र रतलाम (Ratlam) के आसाराम बापू नगर का निवासी है। उसकी मां रतलाम (Ratlam) के सरकारी कर्मचारी (पटवारी) हैं और पिता डॉक्टर हैं। घटना की सूचना मिलते ही रतलाम (Ratlam) पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मां ने कहा कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा
छात्र की मां ने बताया कि उनका बेटा स्केटिंग का अच्छा खिलाड़ी है और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है। उन्होंने कहा कि सुबह बोधि इंटरनेशनल स्कूल ( Bodhi International School ) से फोन आया था, जिसमें उन्हें बुलाया गया था, लेकिन यह जानकारी नहीं दी गई कि मामला गंभीर हो सकता है। उन्होंने बताया कि पिता बोधि इंटरनेशनल स्कूल ( Bodhi International School ) पहुंचे ही थे कि उन्हें खबर मिली कि बेटा अचानक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके बाद रतलाम (Ratlam) बोधि इंटरनेशनल स्कूल ( Bodhi International School ) स्टाफ ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए अन्य प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
पिता करेंगे स्कूल प्रबंधन से जल्द बात
छात्र के पिता ने कहा कि वह अभी मानसिक स्थिति में नहीं हैं कि विस्तार से कुछ कह सकें। उन्होंने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि उन्हें किस कारण बुलाया गया था। अब वह रतलाम (Ratlam) के बोधि इंटरनेशनल स्कूल ( Bodhi International School ) प्रबंधन से विस्तृत बात करेंगे।
पुलिस बोधि स्कूल से निकाल रही फुटेज
रतलाम (Ratlam) औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद बयान संग्रह और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की गई है। पुलिस का कहना है कि पहले घायल छात्र का उपचार सर्वोच्च प्राथमिकता है, उसके बाद ही आगे कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। बोधि इंटरनेशनल स्कूल ( Bodhi International School ) ने भी कहा कि वे पूरी घटना से अत्यंत दुखी हैं और छात्र के परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।
विशेषज्ञों की राय – बच्चों पर बढ़ता दबाव
मनोवैज्ञानिक डॉ. अंशुल रस्तोगी का कहना है कि आज स्कूलों में पढ़ाई, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का दबाव कई बार बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर देता है। ऐसी परिस्थितियों में स्कूलों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद बहुत जरूरी है। विशेषज्ञ के अनुसार, बच्चों के व्यवहार में किसी भी अचानक बदलाव को नजरअंदाज न किया जाए।
बच्चों की सुरक्षा पर चर्चा की आवश्यकता
इस घटना ने एक बार फिर रतलाम (Ratlam) को स्तब्ध करने के साथ स्पष्ट किया है कि अनुशासनात्मक निर्णय लेते समय बच्चों की भावनात्मक स्थिति को समझना कितना जरूरी है। स्कूलों और परिवारों को मिलकर सुरक्षित वातावरण बनाने और मानसिक स्वास्थ्य सहायता तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता है।
वंदेमातरम् NEWS की ओर से महत्वपूर्ण संदेश
यदि आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति भावनात्मक तनाव, घबराहट, अकेलापन या आत्म-हानि जैसी सोच से जूझ रहा है, तो तुरंत सहायता लें। भारत में हेल्पलाइन सेवाएं उपलब्ध हैं। किरण हेल्पलाइन (24×7) : 1800-599-0019 पर बात करें, साझा करें – समाधान हमेशा संभव है।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


