इंदौर/रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rss) की 100 (शताब्दी) वर्ष की गौरवशाली यात्रा के उपलक्ष्य में इंदौर के रविंद्र नाट्यगृह में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रतलाम (Ratlam) के प्रमुख नागरिक विशेष आमंत्रण बतौर मौजूद रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rss) की 100 (शताब्दी) वर्ष की गौरवशाली यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन से कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप के अलावा रतलाम (Ratlam) से सौरभ छाजेड, मणिलाल जैन, गौरव कटारिया, राजूभाई सर्वानंद, ध्रुव चोपड़ा, आदित्य वोहरा, एडवोकेट सुनील जैन सहित अन्य विशिष्टजन शामिल हुए और सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rss) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति प्रमुख नागरिकों की सक्रियता और समाज की सामूहिक जागृति का परिणाम है। जब समाज मन, वचन और कर्म से राष्ट्रीय हित में योगदान देता है, तब सभी चुनौतियां समाधान पाती हैं और धर्म की स्थापना होती है। उन्होंने आगे कहा कि व्यक्तिगत एवं संस्थागत स्तर पर राष्ट्र सेवा में जुटे प्रमुख नागरिकों के संवाद और समन्वय से राष्ट्र निर्माण की ऊर्जा और गति बढ़ती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rss) इसी दिशा में निरंतर कार्यरत है। कार्यक्रम के दौरान रतलाम (Ratlam) से पहुंचे प्रमुखजनों ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, इंदौर महापौर पुष्पमित्र भार्गव तथा सांसद शंकर लालवानी से भेंट कर उनका भी स्वागत किया। रतलाम प्रतिनिधि मंडल के सदस्य सौरभ छाजेड ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rss) का यह कार्यक्रम राष्ट्रहित और समाज जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ।


