28.4 C
Ratlām

Ratlam : खेल से निखरता व्यक्तित्व और बनता है उज्ज्वल भविष्य – मंत्री काश्यप

- 20 प्रतिभावान खिलाड़ियों को 1.56 लाख रुपये की खेलवृत्ति वितरित

Cabinet Minister Chetan Kashyap

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम (Ratlam) में उभरते और प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप (Cabinet Minister Chetan Kashyap) ने खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली 1 लाख 56 हजार रुपये की खेलवृत्ति का वितरण किया। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रतलाम (Ratlam) का नाम रोशन करने वाले 20 खिलाड़ियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मंत्री काश्यप (Cabinet Minister Chetan Kashyap) ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने का माध्यम है। खेल अनुशासन, समर्पण और टीम भावना सिखाते हैं, जिससे व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारते रहें और उच्च स्तर पर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक जितेंद्र धुलिया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों ने शासन की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन

खेलवृत्ति प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में रतलाम (Ratlam) के शूटिंग की आयरा खान, एथलेटिक्स के भावेश यादव और शिवेंद्र सिंह राठौर, बास्केटबॉल के मौहित जोकचंद, हैंडबॉल के मोहित मौर्य एवं उदयराम डोडिया, पेंचक सिलाट की अर्च पंचाल, वूशू के विजय अजनार तथा रग्बी के वंश राठौर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त वेदांत, भावेश, सुमन, मनोज राठौर, यश नायडू, नक्षत्र भटेवरा, हिमांशी नागौरा, टीना राठौर, अल्वी सोनी, निहारिका मोरे, खुशी चौहान और साक्षी शर्मा को भी खेलवृत्ति प्रदान की गई।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!