34.2 C
Ratlām

हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता चौधरी का अवैध कब्जा जमीदोज, अपनी ही पार्टी के नेता पुत्र पर हमले के मामले में है फरार

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज।
त्रिपोलिया गेट स्थित हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता संजय चौधरी का अवैध कब्जा और निर्माण बुधवार सुबह जमीदोज कर दिया गया। पुलिस व निगम की सयुंक्त टीम त्रिपोलिया गेट स्थित संजय चौधरी के मार्केट पहुंची। जेसीबी चलाकर अवैध रूप से बनाए गए मार्केट को जमीजोंद की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात रखा गया।
मालूम हो की रतलाम के त्रिपोलिया गेट पर रविवार रात को कांग्रेस नेता जगदीश राठौड़ के बेटे सरपंच शंकर पर कांग्रेस नेता संजय चौधरी और साथियों ने हमला कर दिया था। गंभीर हालात में रतलाम से इंदौर रैफर कर दिया था। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे है। बुधवार सुबह अवैध मार्केट तोड़ने के दौरान दुकानदारों व उनके परिजनों ने विरोध भी किया, लेकिन किसी की भी नही चली।

एसडीएम अभिषेक गेहलोत, सीएसपी हेमन्त चौहान भारी पुलिस बल व निगम की टीम के साथ त्रिपोलिया गेट पर ही मौजूद बने रहे। सुबह 10 बजे से कार्रवाई शुरू हुई जो कि दोपहर 1 बजे तक जारी रही। एसडीएम गेहलोत ने मीडिया को बताया कि संजय चौधरी माणक चौक पुलिस थाना क्षेत्र का लिस्टेड गुंडा है। थाने में 12 से अधिक प्रकरण दर्ज है। पूर्व में जिला बदर भी हो चुका है। जो मार्केट बनाया गया है वह बिना अनुमति के अवैध रूप से बनाया गया है जो कि करीब 1600 से स्क्वायर फीट में बना था। आरोपी फरार है।

एसडीम अभिषेक गहलोत

यह था मामला
22 अगस्त की रात करीब 9.30 बजे त्रिपोलिया गेट पर नमकीन दुकान के बाहर शंकर राठौड़ अपने दोस्तों के साथ बैठे थे। तभी बाइक से संजय चौधरी आने साथियों के साथ आया और मारपीट शुरू कर दी। शंकर ने बीच-बचाव किया तो संजय चौधरी ने लोहे की रॉड शंकर के सिर पर मार दी। विवाद का शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ देख आरोपी संजय और साथी मौके से भाग गए।

इनके खिलाफ हुआ था प्रकरण दर्ज
आरोपी संजय पिता फकीरचंद चौधरी निवासी कल्याण नगर, गौरव शर्मा निवासी हिम्मत नगर, अज्जू बरुंडा निवासी सुभाष नगर, पवन निवासी रैदास चौक, दीना पिता मोहनलाल राठौड़ निवासी कल्याण नगर, योगेश
पिता रबिंद्र रेगर निवासी हिम्मत नगर तथा अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले, धारदार हथियार से चोट पहुंचाने, मारपीट, जान से मारने की धमकी और बलवे की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!