Ratlam चैंपियन लीग का आज से आगाज : 14 टीमें लेंगी भाग, विजेता को मिलेगा ₹1.51 लाख का इनाम

- शाम 7 बजे नेहरू स्टेडियम में होगा शुभारंभ, 11 अप्रैल तक खेले जाएंगे 46 मुकाबले

Ratlam Champion League Kicks Off Today

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुप्रतीक्षित रतलाम चैंपियन लीग (RCL) का शुभारंभ 26 मार्च 2026 की शाम 7 बजे नेहरू स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता का आयोजन स्व. श्री कुशभाऊ ठाकरे की स्मृति में किया जा रहा है, जो पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से प्रतिवर्ष आयोजित होती है।

आयोजन समिति के संरक्षक महेंद्र कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय तथा संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग प्रारूप में आयोजित इस प्रतियोगिता में फाइनल सहित कुल 46 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट 11 अप्रैल 2026 तक चलेगा और प्रतिदिन तीन मैच आयोजित किए जाएंगे। समिति के सचिव जयेश राठौर, सुनील सारस्वत, सहसचिव राहुल जाधव और कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा के अनुसार प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1 लाख 51 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 75 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं प्रत्येक मैच में स्व. श्रीमती श्यामा महेंद्र ओझा की स्मृति में ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतियोगिता के अंत में ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का सम्मान भी प्रदान किया जाएगा।

आयोजन समिति के परामर्शदाताओं में पूर्व रतलाम केसरी गौरव जाट पहलवान, रतलाम विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष अशोक पोरवाल, समाजसेवी संजय शर्मा, पूर्व पार्षद देवशंकर पांडेय, भास्कर दर्पण के संपादक अनिल पांडेय, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला, समाजसेवी दिनेश राठौर, राजेश चौहान, पूर्व खेल अधिकारी जोस चाको शामिल हैं। आयोजन समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उद्घाटन समारोह और प्रतियोगिता को सफल बनाए।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!