Ratlam : डॉक्टर-इंजीनियर बनने का मौका अब यहीं, Abhyas Career Institute में 1 अप्रैल से नया सत्र

- कक्षा 11वीं-12वीं के साथ NEET-JEE की तैयारी, पिछले वर्ष 90 से अधिक विद्यार्थियों का मेडिकल कॉलेज में चयन

Abhyas Career Institute in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) जिला मुख्यालय के शास्त्री नगर स्थित अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट (Abhyas Career Institute) में आगामी 1 अप्रैल 2026 से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होने जा रही है। Abhyas Career Institute संस्थान प्रबंधन का कहना है कि डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष भी विशेष अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर निलिमा कुमावत ने बताया कि अब विद्यार्थियों को कोटा या इंदौर जैसे बड़े शहरों में जाकर कोचिंग लेने की आवश्यकता नहीं है। रतलाम में रहकर भी विद्यार्थी अपनी मेहनत और सही मार्गदर्शन से सफलता प्राप्त कर रहे हैं। इसका उदाहरण पिछले वर्ष देखने को मिला, जब संस्थान के 90 से अधिक विद्यार्थियों का मेडिकल कॉलेज में चयन हुआ, जो शहर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि रतलाम में मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद विद्यार्थियों की मेडिकल क्षेत्र में रुचि लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं में भी निरंतर सुधार देखने को मिल रहा है।

अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट (Abhyas Career Institute) में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए नियमित पढ़ाई के साथ NEET और JEE की तैयारी करवाई जाएगी। इसके अलावा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए भी NEET और JEE के नए बैच शुरू किए जा रहे हैं, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें। Abhyas Career Institute संस्थान में पढ़ाई का माहौल शांत, सुरक्षित और व्यवस्थित बताया गया है, जिससे विद्यार्थी अपने परिवार के पास रहकर एकाग्रता के साथ पढ़ाई कर सकते हैं। बड़े शहरों की तुलना में यहां कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होने से अभिभावकों को भी राहत मिलती है।

Abhyas Career Institute संस्थान में नियमित टेस्ट, प्रगति रिपोर्ट और अभिभावकों को समय-समय पर विद्यार्थियों की जानकारी देने की व्यवस्था भी की गई है। अनुभवी फैकल्टी की टीम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!