
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति में आयोजित रतलाम चैंपियन लीग (Ratlam Champion League) सीजन-4 में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है।प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिदिन रतलाम के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिकों के आतिथ्य में मैचों की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की जा रही है। अब तक टूर्नामेंट में कुल 8 अर्धशतक लग चुके हैं, जिससे प्रतियोगिता का रोमांच लगातार बढ़ रहा है।
आयोजन समिति के संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज और सचिव जयेश राठौर ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, समाजसेवी गौरव अजमेरा, हितेश सुराना, पत्रकार सुजीत उपाध्याय, यश शर्मा, सौरभ कोठारी सहित रेलवे कर्मचारी परिषद के संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा, मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पाराशर, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीना, सहायक महामंत्री प्रशांत पांडे, अनिल उपाध्याय तथा डीआरयूसीसी सदस्य सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
इंडियन गोल्ड की एकतरफा जीत
यूएसएन फाल्कन और इंडियन गोल्ड के बीच खेले गए मुकाबले में यूएसएन फाल्कन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 107 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन गोल्ड की सलामी जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 5.4 ओवर में ही जीत दिला दी। अंकित डांगी ने 42 रन और अब्दुल आजम ने 64 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 शानदार छक्के शामिल रहे। अब्दुल आजम को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
हिंद टाइटंस ने दर्ज की जीत
इंडियन गोल्ड और हिंद टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में इंडियन गोल्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 107 रन बनाए। जवाब में हिंद टाइटंस ने 8.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। हिंद टाइटंस के अनुज ने 22 रन और प्रतीक टांक ने 32 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस मैच में अनुज साकला को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।
अंतिम गेंद पर छक्के से जीती रॉयल चैलेंजर
एक अन्य रोमांचक मुकाबले में सूर्या वॉरियर्स ने 127 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर रतलाम ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर तीन विकेट से जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए नानू आलोट को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
कड़े मुकाबले में शेरानी सुपर किंग्स विजयी
एनएनजी धम्मू और शेरानी सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में आखिरी ओवर तक रोमांच बना रहा। अंततः शेरानी सुपर किंग्स ने मुकाबला अपने नाम किया। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए हाढ़े को ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में समिति के प्रदीप उपाध्याय, गौरव जाट, मनीष शर्मा, संजय शर्मा, राहुल जाधव, प्रिंस बना, बाबू बंजारा, अविनाश शर्मा, प्रशांत व्यास और चेतन शर्मा का विशेष सहयोग रहा। वहीं कमेंट्री योगेंद्र जादौन और कवि चंचल शर्मा ने की, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह ने निभाई।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


