
रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। आगामी NEET परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा का अनुभव देने के उद्देश्य से रतलाम के अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट (Abhyas Career Institute) में ‘NEET से पहले NEET’ मॉक टेस्ट का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में 550 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी तैयारी को परखा।


परीक्षा पूरी तरह NEET के पैटर्न और नियमों के अनुरूप आयोजित की गई। इसमें ड्रेस कोड, एडमिट कार्ड, एंट्री प्रक्रिया और समय-प्रबंधन जैसी सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का सख्ती से पालन किया गया। विद्यार्थियों को दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक प्रवेश दिया गया, जबकि परीक्षा ठीक 2 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे समाप्त हुई।
एंट्री के दौरान विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड और आधार कार्ड का मिलान किया गया। साथ ही पासपोर्ट साइज फोटो, पोस्टकार्ड साइज फोटो और फिंगरप्रिंट जैसी प्रक्रियाएं भी अनिवार्य रहीं। परीक्षा में क्या ले जाना है और क्या नहीं, इसकी विस्तृत जानकारी पहले ही विद्यार्थियों को दी गई, जिससे वे वास्तविक परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों से OMR शीट जमा करवाई गई और उन्हें 3 मई 2026 को होने वाली NEET परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें समझाया गया कि परीक्षा के दौरान घबराने की बजाय शांत और आत्मविश्वास के साथ प्रश्नपत्र हल करें।
अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट (Abhyas Career Institute) संस्थान के डायरेक्टर और टीम ने विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि जितना अधिक वे रिलैक्स रहेंगे, उतना बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। साथ ही ड्रेस कोड का पालन करने, जैसे सिंपल शर्ट पहनना, फुल स्लीव, जींस और बेल्ट से बचना, साधारण चप्पल पहनना और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को साथ न लाने की सलाह दी गई। विद्यार्थियों को यह भी सुझाव दिया गया कि वे परीक्षा के दिन हल्का भोजन करें, समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे और अपने सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड और ओरिजिनल पहचान पत्र साथ रखें। यह पहल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें मानसिक रूप से वास्तविक परीक्षा के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
Website Design By
KAMAKSHI WEB
CONTACT : +91-9753910111


