Sailana : पेड़ गिरने से युवक गंभीर, तीन बाइकें चकनाचूर

- बस स्टैंड के पास अचानक गिरा विशाल पेड़, अफरा-तफरी का माहौल

20260601 153241

सैलाना, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम जिले के सैलाना (Sailana) नगर के मुख्य मार्ग पर पाइप लाइन की खुदाई के दौरान सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब बस स्टैंड के समीप रतनश्री कॉम्प्लेक्स और शुक्ला कॉम्प्लेक्स के बीच सड़क किनारे खड़ा एक विशाल नीम का पेड़ अचानक धराशायी हो गया। हादसे में एक युवक घायल हो गया, जबकि पास में खड़ी तीन मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर ज्यादा भीड़ नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि 5 माह पूर्व भी सैलाना में पेड़ गिरने से एक राहगीर महिला के दोनों पैर फ्रैक्चर की घटना हो चुकी है। 

युवक के पैर और पसलियों में लगी चोट

20260601 153541

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे पेड़ गिरने के दौरान वहां से गुजर रहे सैलाना निवासी अरुण पिता राजू राठौड़ इसकी चपेट में आ गए। हादसे में युवक के पैर और पसलियों में चोट आई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर भड़के नागरिक

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के बाद डॉक्टर की अनुपस्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी फैल गई। एल्डरमैन नाथूलाल सहित कई नागरिकों ने अस्पताल परिसर में विरोध जताते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए। लोगों ने समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

घायल को रतलाम रेफर, अधिकारी पहुंचे मौके पर

स्थिति को गंभीर देखते हुए घायल युवक को निजी वाहन से बेहतर उपचार के लिए रतलाम रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार कुलभूषण शर्मा और थाना प्रभारी पिंकी आकाश मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

 मशक्कत के बाद बहाल हुआ यातायात

20260601 153455

अधिकारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर गिरे पेड़ और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया। इसके बाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था फिर से सामान्य हो सकी। हादसे के कारण क्षेत्र में कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!