Ratlam : डॉलफिन स्विमिंग पूल में तैराकों का बेहतर प्रदर्शन, विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं का सम्मान

- रतलाम में उत्साह के साथ संपन्न हुई तैराकी प्रतियोगिता

Dolphin Swimming Pool in Ratlam

रतलाम, वंदेमातरम् न्यूज। रतलाम (Ratlam) स्थित डॉलफिन स्विमिंग पूल (Dolphin Swimming Pool) में विभिन्न आयु वर्गों की तैराकी स्पर्धा उत्साह और खेल भावना के साथ आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों और युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए।

इन प्रतिभागियों ने जीते शीर्ष स्थान

20260627 134120

1) 8 वर्ष से कम आयु वर्ग में ध्रुविल प्रफुल सोनगरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ तैराक का खिताब अपने नाम किया।

2) 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में निष्ठा तंवर और आशी असीम पांडेय ने कड़े मुकाबले के बीच तीन-तीन पदक जीतकर संयुक्त रूप से श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सम्मान हासिल किया।

3) 16 वर्ष से कम आयु वर्ग में जितिशा चौहान विजेता रहीं। वहीं, 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आयुषी जैन ने प्रथम, रुमानशी जैन ने द्वितीय और आर्ची जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

चार स्पर्धाओं में दिखा खिलाड़ियों का कौशल

20260627 134259

प्रतियोगिता के दौरान 50 मीटर किकिंग, फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक और डाइविंग स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। सभी वर्गों में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ हिस्सा लिया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विपल जैन तथा एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र के यूनिट हेड योगेश शर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

आयोजन को सफल बनाने में टीम का रहा अहम योगदान

प्रतियोगिता का आयोजन डॉलफिन स्विमिंग पूल (Dolphin Swimming Pool) के डायरेक्टर विजय शंकर पांडेय के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विनय, प्राची, उदित एवं मानसी पांडेय, पंकज सिंह मेवाड़ा, उदय ओझा, ऋषभ पंवार, वीधि बड़ोले, उदय यादव और कोमल टाक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सम्मान समारोह का संचालन प्रेस फोटोग्राफर राकेश पोरवाल ने किया, जबकि अंत में एनआईएस एवं एसएआई कोच पूर्वा पंवार ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


Website Design By

KAMAKSHI WEB

CONTACT : +91-9753910111


 

Aseem Raj Pandey
Aseem Raj Pandeyhttp://www.vandematramnews.com
वर्ष-2000 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 22 वर्षों में चौथा संसार, साभार दर्शन, दैनिक भास्कर, नईदुनिया (जागरण) सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल वंदेमातरम् न्यूज के प्रधान संपादक की भूमिका का निर्वहन। वर्ष-2009 में मध्यप्रदेश सरकार से जिलास्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार के अलावा रतलाम प्रेस क्लब के सक्रिय सदस्य। UID : 8570-8956-6417 Contact : +91-8109473937 E-mail : asim_kimi@yahoo.com

Latest news

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!